फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSIR UGC NET: सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर के लिए इस दिन खुलेगी सुधार विंडो, इन विवणों में कर सकते हैं बदलाव

Fri, 03 Jan 2025 04:30 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CSIR UGC NET December 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी जल्द ही सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर के लिए सुधार विंडो खोलेगी। जिन उम्मीदवारों के आवेदन पत्र में कोई गलती रह गई है, तो वे नीचे दिए आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से संशोधन कर सकते हैं।
विज्ञापन
CSIR UGC NET 2024 December - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CSIR UGC NET December: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) कल 4 जनवरी को संयुक्त सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन सुधार विंडो खोलेगी। सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (csirnet.nta.ac.in) के माध्यम से अपने आवेदन पत्र में बदलाव कर सकेंगे।

विज्ञापन


उम्मीदवारों को अपने सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2024 आवेदन पत्र में परिवर्तन करने के लिए पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।

इन तारीख तक करें संशोधन

उम्मीदवार सुधार सुविधा के माध्यम से अपने सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2024 आवेदन पत्र को संशोधित करने में सक्षम होंगे। शेड्यूल के अनुसार, उम्मीदवार 5 जनवरी रात 11:50 बजे तक सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2024 सुधार विंडो के माध्यम से अपने आवेदन पत्र को संपादित करने में सक्षम होंगे।

28 फरवरी तक चलेंगी परीक्षाएं

सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा तिथि कंप्यूटर आधारित परीक्षा 16 से 28 फरवरी, 2025 तक देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। सीएसआईआर यूजीसी नेट 2024 दिसंबर सत्र की परीक्षा 180 मिनट की होगी। पेपर द्विभाषी यानी, हिंदी और अंग्रेजी में होगा।
विज्ञापन

इन विवणों में कर सकते हैं बदलाव

उम्मीदवार नीचे दिए गए सीएसआईआर यूजीसी नेट 2024 आवेदन पत्र में संपादन योग्य क्षेत्रों की जांच कर सकते हैं- जिन उम्मीदवारों ने आधार कार्ड सत्यापित कर लिया है: उम्मीदवार के नाम, लिंग, फोटो और हस्ताक्षर, मोबाइल नंबर, ईमेल पता, स्थायी और पत्राचार पता, परीक्षा शहर में कोई बदलाव की अनुमति नहीं है। जन्म तिथि, श्रेणी, पिता का नाम और माता के नाम में ही बदलाव की अनुमति है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें