फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSIR UGC NET 2025: सीएसआईआर यूजीसी नेट की उत्तर कुंजी जारी, कोई गलती हो तो तीन अगस्त तक दे सकते हैं चुनौती

Fri, 01 Aug 2025 07:05 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CSIR UGC NET Answer Key 2025 OUT: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने जून सत्र की सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। इसके साथ ही उत्तर कुंजी को चुनौती देने की विंडो भी खोल दी गई है।
 
विज्ञापन
Answer Key - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CSIR UGC NET 2025 Answer Key: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उत्तर कुंजी के साथ ही एजेंसी ने उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट भी जारी की है। दोनों दस्तावेज आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर उपलब्ध हैं। अभ्यर्थी उत्तर कुंजी डाउनलोड करके अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।

विज्ञापन


अनंतिम उत्तर कुंजी और 28 जुलाई को परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवारों की व्यक्तिगत प्रतिक्रिया पत्रक आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करने के साथ ही एनटीए ने उत्तर कुंजी को चुनौती देने की विंडो भी खोल दी है। यदि किसी उम्मीदवार को आपत्ति है तो वह उत्तर कुंजी को चुनौती दे सकता है।

CSIR UGC NET Answer Key Challenge: इतने शुल्क में दे सकते हैं चुनौती

अभ्यर्थी 3 अगस्त तक सीएसआईआर-यूजीसी नेट उत्तर कुंजी को चुनौती दे सकेंगे। उन्हें प्रति प्रश्न 200 रुपये का गैर-वापसी योग्य आपत्ति शुल्क देना होगा।

परीक्षा कुल 1,95,241 उम्मीदवारों के लिए आयोजित की गई थी। परीक्षण एजेंसी ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ), सहायक प्रोफेसर और विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में पीएचडी में प्रवेश के लिए पात्रता परीक्षा आयोजित की थी।
विज्ञापन

How To Raise Objection On CSIR NET June Answer Key 2025: ऐसे दे सकते हैं चुनौती

एनटीए ने सीएसआईआर नेट 2025 अनंतिम उत्तर कुंजी को चुनौती देने के लिए विस्तृत निर्देशों की घोषणा की है। यदि कोई उम्मीदवार उत्तर कुंजी को चुनौती देना चाहता है, तो वह यहां बताए चरणों का पालन कर सकता है:
  • सीएसआईआर यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं।
  • 'चैलेंज उत्तर कुंजी' पर क्लिक करें।
  • आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन का उपयोग करके लॉगिन करें।
  • अब, चिह्नित प्रतिक्रियाओं को देखने के लिए 'उत्तर पत्रक देखें' विकल्प का चयन करें।
  • आपत्तियां उठाने के लिए 'चुनौती' बटन पर क्लिक करें।
  • एनटीए उत्तर कुंजी पर दिए गए प्रश्न आईडी और सही उत्तर दर्ज करें।
  • सभी सहायक दस्तावेज़ अपलोड करें और सबमिट करें।
  • दावे की समीक्षा करें और यदि आवश्यक हो तो 'दावा संशोधित करें' विकल्प का प्रयोग करें।
  • आपत्तियां प्रस्तुत करने के लिए भुगतान पूरा करें।

आधिकारिक नोटिस यहां देखें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें