CSIR NET December 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (CSIR- NET) दिसंबर 2024 सत्र के लिए अधिसूचना जारी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। उम्मीदवार ध्यान दें, कि सीएसआईआर-नेट दिसंबर 2024 परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी करने की तारीख और समय के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (csirnet.nta.ac.in) पर जाकर अधिसूचना देख सकते हैं।
कब जारी होगा नोटिफिकेशन?
पिछले रुझानों के अनुसार, अधिसूचना नवंबर के अंतिम सप्ताह या दिसंबर के पहले सप्ताह में जारी की जाती है। 2023 में यह 1 दिसंबर को जारी किया गया था। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि आज या कल में अधसूचना जारी हो सकती है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू हो गई थी।
सीएसआईआर नेट पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता
सीएसआईआर नेट परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास आवश्यक शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए, जिसमें सामान्य और ओबीसी श्रेणियों के लिए 55 प्रतिशत अंक होने चाहिए।
वहीं एससी/एसटी/दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए यह 50 प्रतिशत अंक है। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास एमएससी/बीएस/बीटेक/बीफार्मा/एमबीबीएस/बीई और इंटीग्रेटेड बीएस-एमएस में से कम से कम एक योग्यता होनी चाहिए।
आयु सीमा
उम्मीदवार ध्यान दें, जेआरएफ के लिए सभी इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए ऊपरी आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित है, जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को आयु में छूट दी जाएगी।
सीएसआईआर-नेट के लि ऐसे कर सकेंगे आवेदन
- सबसे पहले सीएसआईआर यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट (csirugcnet.nta.ac.in) पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2024 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां अभ्यर्थियों को अपना पंजीकरण कराना होगा।
- आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- और सबमिट पर क्लिक करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।