फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSIR NET June 2025: सीएसआईआर नेट के आवेदन फॉर्म में संशोधन का आज आखिरी मौका, इतने बजे बंद हो जाएगी विंडो

Sun, 29 Jun 2025 01:07 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CSIR UGC NET June 2025: सीएसआईआर यूजीसी नेट फॉर्म के लिए करेक्शन विंडो आज 29 जून को बंद हो रही है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रात 11:59 बजे तक सुधार कर सकते हैं।
विज्ञापन
CSIR NET June 2025 - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CSIR NET June 2025 Correction Window: अगर आपने सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2025 के लिए आवेदन किया है और फॉर्म भरते समय कोई गलती रह गई है, तो आपके पास संशोधन करने का आखिरी मौका है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से  सीएसआईआर नेट जून 2025 आवेदन फॉर्म में करेक्शन के लिए आज, 29 जून 2025 को करेक्शन विंडो बंद कर दी जाएगी।

अंतिम समय तक सुधार का मौका

अभ्यर्थी आज रात 11:59 बजे तक ही आवेदन फॉर्म में जरूरी सुधार कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर लॉगइन कर फॉर्म एडिट करना होगा।
विज्ञापन


राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने यह भी स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन आवेदन पत्र में उम्मीदवार द्वारा दी गई जानकारी- जैसे नाम, संपर्क विवरण, पता, श्रेणी, पीडब्ल्यूडी स्थिति, शैक्षिक योग्यता, जन्म तिथि और परीक्षा शहर का विकल्प को अंतिम माना जाएगा। यदि इन विवरणों में कोई त्रुटि है, तो उम्मीदवारों को सुधार विंडो बंद होने से पहले ही उसे ठीक करना होगा। एक बार सुधार की अवधि समाप्त हो जाने के बाद, किसी भी प्रकार के बदलाव या अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।

किन विवरणों में कर सकते हैं बदलाव

क्रमांक प्रश्न/स्थिति कार्रवाई
1 जिन उम्मीदवारों ने आधार सत्यापन कर लिया है उम्मीदवार का नाम, लिंग, फोटो और हस्ताक्षर, मोबाइल नंबर, ईमेल पता, स्थायी और पत्राचार पता, परीक्षा शहर में कोई बदलाव अनुमत नहीं है।
केवल जन्म तिथि, श्रेणी, पिता का नाम और माता का नाम में बदलाव की अनुमति है।
2 जिन उम्मीदवारों ने संशोधन के लिए आधार का उपयोग नहीं किया है -उम्मीदवार का नाम, लिंग, फोटो और हस्ताक्षर, मोबाइल नंबर, ईमेल पता, स्थायी और पत्राचार पता, परीक्षा शहर में कोई बदलाव अनुमत नहीं है।
केवल जन्म तिथि, श्रेणी, पिता का नाम और माता का नाम में बदलाव की अनुमति है।

CSIR UGC NET June 2025 Exam Date: 26 से 28 जुलाई तक होगी परीक्षा

सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2025 जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), सहायक प्रोफेसर और भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में पीएचडी में प्रवेश के लिए भारतीय नागरिकों की पात्रता निर्धारित करने के लिए 26, 27 और 28 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षा द्विभाषी माध्यम (अंग्रेजी और हिंदी) में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे और बहुविकल्पीय (MCQ) प्रारूप में तीन भागों में विभाजित होंगे।
विज्ञापन

CSIR NET 2025: आवेदन फॉर्म में ऐसे करें सुधार

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर “CSIR UGC NET जून परीक्षा 2025” के लॉगिन लिंक पर क्लिक करें।
  • अब लॉग इन करने के लिए अपनी आवश्यक जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।
  • अपने आवेदन फॉर्म पर जाएं और जरूरत के अनुसार सुधार करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें