फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSIR NET December: सीएसआईआर नेट दिसंबर परीक्षा के लिए आवेदन की समय सीमा बेहद नजदीक, जल्द करें यहां से पंजीकरण

Wed, 01 Jan 2025 05:41 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CSIR NET December 2024: एनटीए ने सीएसआईआर नेट परीक्षा के लिए जल्द ही आवेदन विंडो बंद होने वाली है। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
CSIR UGC NET 2024 December - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CSIR NET December 2024 Registration: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कल यानी 2 जनवरी को रात 11:50 बजे काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च-यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (CSIR UGC NET) 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन बंद कर देगी। इस परीक्षा के लिए इच्छुक और पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (csirnet.nta.ac.in) पर जाकर आवेदन पत्र 2024 भर सकेंगे।

विज्ञापन


सीएसआईआर नेट दिसंबर 2024 का आयोजन जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) और भारतीय विश्वविद्यालयों में लेक्चररशिप (एलएस), सहायक प्रोफेसर के लिए उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करने के लिए किया जाएगा।

नोटिस में कहा गया है, "जूनियर रिसर्च फेलोशिप, असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी प्रवेश के लिए संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट दिसंबर 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन के संबंध में सार्वजनिक सूचना दिनांक 09.12.2024 के क्रम में, एनटीए ने आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 2 जनवरी, 2025 तक बढ़ा दी है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिन होगी परीक्षा

सीएसआईआर नेट 2024 परीक्षा 16 से 28 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। सीएसआईआर नेट 2024 दिसंबर परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली की परीक्षा दोपहर 9 से 12 बजे और दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक चलेगी।

इतना लगेगा आवेदन शुल्क  

सीएसआईआर नेट 2024  के लिए आवेदन करने वाले सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों 1,150 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि सामान्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये निर्धारित है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और विकलांग व्यक्ति (PWD) श्रेणियों के उम्मीदवारों को 325 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। 
 

ऐसे करें आवेदन

 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (csirnet.nta.ac.in) पर जाएं। 
  • होमपेज पर, "सीएसआईआर यूजीसी नेट 2024 दिसंबर पंजीकरण" लिंक पर क्लिक करें।
  • अब लॉगिन क्रेडेंशियल बनाने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
  • अपना आवेदन क्रमांक और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।
  • आवेदन पत्र भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और स्कैन की गई तस्वीरें जमा करें
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें