जुलाई में होगा कंप्यूटर आधारित टेस्ट
परीक्षा का आयोजन 26 से 28 जुलाई 2025 के बीच किया जाएगा। यह परीक्षा द्विभाषी माध्यम (अंग्रेजी और हिंदी) में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे और बहुविकल्पीय (MCQ) प्रारूप में तीन भागों में विभाजित होंगे।
CSIR NET 2025: आवेदन फॉर्म में ऐसे करें सुधार
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर “CSIR UGC NET जून परीक्षा 2025” के लॉगिन लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉग इन करने के लिए अपनी आवश्यक जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।
- अपने आवेदन फॉर्म पर जाएं और जरूरत के अनुसार सुधार करें।