फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीएसआई: अक्तूबर 2026 की कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट कब आएगा? आ गई तारीख, इस दिन होगा जारी

Thu, 12 Nov 2026 01:02 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • अक्तूबर 2026 सत्र की सीएसईईटी परीक्षा का परिणाम 15 नवंबर 2026 को घोषित होगा।
  • परिणाम दोपहर 2 बजे घोषित किया जाएगा।
  • रिजल्ट के साथ ई-मार्कशीट भी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) अक्तूबर 2026 का रिजल्ट जारी करने की तारीख और समय की घोषणा कर दी है। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, परीक्षा का परिणाम 15 नवंबर 2026 को दोपहर 2 बजे घोषित किया जाएगा। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार रिजल्ट जारी होने के बाद आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर अपना स्कोर देख सकेंगे। सीएसईईटी अक्तूबर 2026 सत्र की परीक्षा 1 से 6 अक्तूबर के बीच आयोजित की गई थी। उम्मीदवारों को रिजल्ट देखने के लिए अपना लॉगिन विवरण तैयार रखना चाहिए।

सीएसईईटी अक्तूबर 2026 रिजल्ट कब और कितने बजे आएगा?

आईसीएसआई की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, सीएसईईटी अक्तूबर 2026 का परिणाम रविवार, 15 नवंबर को दोपहर 2 बजे घोषित होगा। रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद आधिकारिक वेबसाइट पर ई-रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट अपलोड कर दिया जाएगा। संस्थान उम्मीदवारों को रिजल्ट और मार्क्स स्टेटमेंट की भौतिक प्रति यानी हार्ड कॉपी जारी नहीं करेगा। ऐसे में अभ्यर्थियों को वेबसाइट से ही अपनी मार्कशीट डाउनलोड करनी होगी।

विज्ञापन


फरवरी 2027 सीएसईईटी परीक्षा के लिए आवेदन कब से?

आईसीएसआई ने अगले सीएसईईटी सत्र यानी फरवरी 2027 की परीक्षा का कार्यक्रम भी बताया है। यह परीक्षा 1 से 4 फरवरी 2027 के बीच आयोजित की जाएगी।
इस सत्र के लिए एनरोलमेंट आवेदन और निर्धारित परीक्षा शुल्क जमा करने की प्रक्रिया 16 नवंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

आईसीएसआई सीएसईईटी अक्तूबर 2026 का रिजल्ट कैसे चेक करें?

रिजल्ट ऑनलाइन जारी किया जाएगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना परिणाम देख और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
  2. होमपेज पर सीएसईईटी अक्तूबर 2026 रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके लॉगिन करें।
  4. स्क्रीन पर अक्टूबर 2026 सत्र की मार्कशीट दिखाई देगी।
  5. स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें