इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ( ICSI) CSEET जनवरी रिजल्ट 2021 तीन दिन बाद जारी करेगा। CSEET जनवरी रिजल्ट 2021, 18 जनवरी को जारी किया जाएगा। रिजल्ट दोपहर दो बजे जारी होगा। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी है, वे आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट देख पाएंगे। आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu है। व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के अंकों का सब्जेक्ट वाइस ब्रेक-अप संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
इसे भी पढ़ें-सावधान! जेईई मेन 2021 फॉर्म भरते वक्त इस फर्जी वेबसाइट से रहें सतर्क, जरूर पढ़ें ये महत्वपूर्ण सूचना
सीएस कार्यकारी प्रवेश परीक्षा 9 जनवरी और 10 जनवरी को आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी अपना CSEET 2021 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन लॉग होकर देख सकते हैं।
ऐसे देखें CSEET जनवरी परिणाम 2021
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu है।
-यहां होम पेज पर आपको CSEET जनवरी रिजल्ट 2021 का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा।
-जहां आपको अपना विवरण दर्ज कर लॉग इन होना होगा।
-इसके बाद आपका सीएसईईटी जनवरी 2021 रिजल्ट खुल जाएगा।
-आप अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं और उसका प्रिंट ले सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-पीएचडी, एमसीए और एमएससी चौथे साल के छात्रों के लिए 1 फरवरी से खुलेगा जेएनयू
रिजल्ट जारी होने के बाद CSEET परीक्षा के लिए एक औपचारिक ई-परिणाम-सह-मार्कबयान आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। उम्मीदवार अपने भविष्य के संदर्भ या रिकॉर्ड के लिए परिणाम कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट की कोई भौतिक प्रति जारी नहीं की जाएगी।