फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Yogi: 'बच्चों में पैदा करें नेशन फर्स्ट की भावना', सीएम योगी ने की शिक्षकों से अपील

Sat, 10 May 2025 06:58 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Uttar Pradesh: सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ के एक स्कूल में आयोजित 'शिक्षक आभार' समारोह में शिक्षकों से बच्चों में 'नेशन फर्स्ट' की भावना पैदा करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक नागरिक का लक्ष्य 'राष्ट्र प्रथम' होना चाहिए। 
 
विज्ञापन
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CM Yogi: शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ के एक स्कूल में आयोजित 'शिक्षक आभार' समारोह में शामिल हुए। यहां उन्होंने शिक्षकों से छात्रों में 'नेशन फर्स्ट' की भावना पैदा करने की अपील की। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा, "प्रत्येक नागरिक का लक्ष्य 'राष्ट्र प्रथम' होना चाहिए। यह केवल देश के नेतृत्व, सुरक्षा बलों या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है।"

विज्ञापन


आदित्यनाथ ने कहा कि शिक्षकों के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वे विद्यार्थियों को राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ पढ़ाएं। हर क्षेत्र में नई पीढ़ी विकसित भारत की नींव बनेगी। शिक्षा केवल अच्छे अंकों तक सीमित नहीं होनी चाहिए। बल्कि इसे नैतिक मूल्यों और जीवन निर्माण से जोड़ा जाना चाहिए। 

उन्होंने कहा, "जब हम शिक्षा को राष्ट्रीय मूल्यों से जोड़ेंगे, तभी एक विकसित भारत की नींव रखी जा सकेगी, जहां हर नागरिक सुरक्षित, समृद्ध और आत्मनिर्भर होगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस में छात्रों को मिले पुरस्कार

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत 'आदि योगी' नाटक की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां बच्चों को इतिहास, परंपरा और मूल्यों से जोड़ती हैं। उन्होंने इस प्रस्तुति को महाकुंभ की ओर बढ़ते भारत के सांस्कृतिक स्वरूप से जोड़ते हुए कहा कि हमारी पौराणिक कथाएं सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं बल्कि जीवन के मूल्यों को सिखाने का माध्यम हैं।

एक्स पर एक पोस्ट में आदित्यनाथ ने कहा, "आज सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (सीएमएस), लखनऊ में आयोजित 'शिक्षक आभार' समारोह में शामिल हुआ। इस अवसर पर मैंने मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया और उनका उत्साहवर्धन किया।" 

उन्होंने कहा, "मुझे पूरा विश्वास है कि हम सब मिलकर शिक्षा को भारत की संस्कृति, राष्ट्रवाद और परंपराओं से जोड़कर भारतीय संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। सीएमएस परिवार को हार्दिक बधाई और छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं!"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें