फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crack SSB NDA 2020: इन 5 आसान स्टेप्स से करें NDA SSB इंटरव्यू की तैयारी 

विज्ञापन
एनडीए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देश के सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक NDA की परीक्षा के लिए तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को मानसिक व शारीरिक रूप से मजबूत बनना होता है। इस परीक्षा में जितना आपकी बुद्धि कौशल का परीक्षण होता है उतना ही आपकी शारीरिक क्षमता का भी परीक्षण होता है। यह परीक्षा मुख्य दो चरणों में होती है। पहला चरण लिखित परीक्षा, वहीं दूसरा चरण SSB (सर्विस सिलेक्शन बोर्ड) इंटरव्यू का होता है। यह दोनों परीक्षाएं 900-900 अंकों की होती हैं। 

ज्यादातर उम्मीदवारों को SSB इंटरव्यू से डर लगता है। यहां आपके फिजिकल फिटनेस के साथ बुद्धि कौशल भी जांची जाती है। बता दें कि SSB इंटरव्यू की पूरी प्रक्रिया 5 दिन चलती है। जिसमें हर दिन आपकी अलग-अलग शैली में व्यक्तित्व और समस्याओं से लड़ने की शक्ति का अनुमान लगाया जाता है। 5 दिनों तक चलने वाले इस इंटरव्यू को लेकर छात्रों में हमेशा एक डर का माहौल देखने को मिलता है। लेकिन आज हम इस ब्लॉग में इसी डर को खत्म करने का काम करेंगे। यहां हम आपको 5 ऐसे आसान स्टेप्स बताएंगे जिसको फॉलो करके आप आसानी से SSB इंटरव्यू क्रैक कर सकते हैं। 

1. टाइम मैनेजमेंट 

NDA की परीक्षा में होने वाले SSB इंटरव्यू के लिए अगर आपको बेहतर तैयारी करना है तो सबसे पहले अपने आप को समय का महत्व करना सिखाएं। इंटरव्यू में आपके अनुशासन पर गौर किया जाता है। इसलिए आप कितना समय का सदुपयोग करते हैं यह ध्यान देना होगा। इसके लिए आपको पढ़ाई और व्यायाम के वक़्त घड़ी पास में रखकर काम करना चाहिए। आपको निर्धारित समय के अंदर कार्य करना आना चाहिए।  

2. चौतरफा दिमाग दौड़ाना होगा 

यदि आप SSB इंटरव्यू के लिए आ रहे हैं तो आपको मानसिक रूप से तेज बनना पड़ेगा। इस 5 दिन तक चलने वाले इंटरव्यू में बुद्धि तत्परता (presence of mind) का परीक्षण सबसे ज्यादा होगा। PP & DT टेस्ट हो या OIR टेस्ट आपके बुद्धिमता और सोचने की क्षमता ही आपको पास करा सकती है। आपको तस्वीर दिखाकर कहानी बनाने के लिए कहा जाएगा। इसके लिए आपको तस्वीर देखते ही उससे संबंधित बातों को दिमाग में डिकोडिंग करना होगा। इसकी लगातार प्रैक्टिस करते रहें। 

3. टेक्निकल नॉलेज 

NDA की लिखित परीक्षा में साइंस सेक्शन से ज्यादा प्रश्न पूछे जाते हैं। फिजिक्स, केमिस्ट्री, गणित, जनरल साइंस विषयों पर ज्यादा जोर देना होता है। इसी तरह जब आप SSB इंटरव्यू के लिए जाते हैं तो आप कितना टेक्निकल सोच सकते हैं इसकी जांच जरूर होती है। इंटरव्यू लेने वाले ऑफिसर आपसे 10+2 लेवल के ही प्रश्न पूछेंगे लेकिन तोड़-मरोड़ कर। इस परीक्षा के लिए 10+2 में गणित विषय अनिवार्य है इसलिए आपके गणितीय सिद्धांत का परीक्षण होता है।  

4. जनरल नॉलेज पर कमांड 

SSB इंटरव्यू में इंटरव्यू लेने वाले ऑफिसर आपको 5 दिन में कभी भी पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुला सकते हैं। ज्यादातर पर्सनल इंटरव्यू में सामान्य अध्ययन से प्रश्न पूछे जाते हैं। इसके लिए आपको हाल-फिलहाल के बड़े खबरों की विस्तृत जानकारी हासिल करनी होगी। खास कर आंकड़ों को ध्यान में रखना होगा। आपको इसके लिए रोजाना के समाचार पत्रों और मैगज़ीन की मदद लेनी चाहिए। इसके आलवा आप जहां के निवासी हैं वहां के आस-पास की मुख्य चीजों की जानकारी रखें। ज्यादातर प्रश्न आपके व्यक्तिगत संदर्भ से पूछे जाते हैं। 

5. शारीरिक फिटनेस बनाए रखें 

अक्सर छात्रों के साथ होता है कि वो लिखित परीक्षा की तैयारी के वक़्त शारीरिक मेहनत नहीं करते हैं और उनकी फिटनेस बिगड़ जाते हैं। इसलिए आपको अपनी फिटनेस को बनाए रखना होगा। SSB इंटरव्यू में आपकी हर तरीके से जांच होंगे इसके लिए आपको तैयार रहना होगा।  

इन्हीं कुछ बातों का ध्यान रखकर आप NDA परीक्षा में SSB इंटरव्यू अच्छे से फेस कर सकते हैं। यह एक बेहतरीन करियर विकल्प है, इससे डरना नहीं है। 

भारतीय सेना से जुड़ना गर्व की बात होती है, अगर आप भी भारतीय सेना ज्वाइन कर देश की सेवा करना चाहते हैं तो निश्चित ही NDA/NA सबसे बेहतरीन करियर विकल्प है। आपको बता दें कि Safalta.com लेकर आया है NDA/NA SSB की तैयारी के लिए खास कोर्स जिसमें आप एक्सपर्ट्स की सहायता से SSB की तैयारी कर सकते हैं। यह कोर्स मात्र 5499 रु. में उपलब्ध है, लेकिन आज ही एडमिशन लेने पर आप 1000 रु. की खास छूट भी प्राप्त कर सकते हैं। इस छूट का लाभ उठाने के लिए कूपन कोड AMAR1000 का इस्तेमाल करें। तो फिर देर किस बात की अभी विजिट करें 

https://bit.ly/35jQGP3 और शुरू करें अपनी पक्की तैयारी। 

इस कोर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए अभी भरें ये फॉर्म- https://forms.gle/6NZDQPL59BrnHaj98 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें