साल 2021 में होने वाले NEET की परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। हर बार की तरह इस बार भी लाखों छात्र इस परीक्षा में शामिल होंगे। यदि आप भी एक सफल डॉक्टर बनने का सपना देखते हैं लेकिन आज के हाई कॉम्पटीशन को देखकर तनाव में रहते हैं, तो घबराएं नहीं। इस ब्लॉग में हम आपको कुछ ऐसे स्टेप्स बताएंगे जिसको अपनी दिनचर्या में शामिल करके आप बिल्कुल तनाव मुक्त हो जाएंगे। मैं आश्वस्त करता हूं कि आप NEET की परीक्षा पहले अटेम्प्ट में क्रैक कर सकते हैं।
अपनी कमियों को पहचानें
NEET जैसी परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले अपनी कमियों को जरूर पहचान लें। आपको सबसे पहले कोर्स के पूरे सिलेबस को अच्छे से समझना होगा। इससे आप यह अंदाजा लगा लेंगे कि कौन से टॉपिक पहले से पढ़े हुए हैं और किस विषय में आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। फिर उसके हिसाब से पढ़ाई का शेड्यूल बनाएं।
रोजाना प्रैक्टिस करें
तैयारी के दौरान रोजाना प्रैक्टिस की आदत डाल लें। इसके लिए आप पुराने पेपर की मदद लेते है तो ये आपके लिए काफी मददगार साबित होगा। पुराने पेपर सॉल्व करने से आप परीक्षा के सही पैटर्न और प्रश्नों के सही लेवल का भी अनुमान लगा सकते हैं।
रिवीजन के लिए समय निकालें
प्रैक्टिस के साथ-साथ आपको रोजाना रिवीजन की भी आदत डालनी होगी। आपको दिन में कम से कम 1-2 घंटे का समय रिवीजन के लिए निकालना होगा। यदि आप सुबह के समय रिवीजन करते हैं तो यह और बेहतर होगा। रोज की पढ़ी हुई चीजों को रिवीजन करने से परीक्षा से पहले आप पर प्रेशर कम होगा।
नोट्स बनाएं
अपनी तैयारी को और ज्यादा बेहतर बनाने के लिए आपको खुद से नोट्स बनाना होगा। जब आप खुद से नोट्स बनाते है तो आपके पास परीक्षा से ठीक पहले एक पूरा स्टडी मटेरियल तैयार रहता है। जो आपको परीक्षा से ठीक पहले रिवीजन करने में भी काफी मदद करता है। इससे आपको अन्य स्टडी मटेरियल की जरूरत भी नहीं है।
दिमाग को आराम दें
जब आप स्टडी शेड्यूल बना रहे हों तो इस बात का ध्यान रखें कि आप लगातार पढ़ाई ना करें। बीच-बीच में दिमाग को आराम दें। इसके लिए गेम खेलें, किताब पढ़ें, वीडियो देखे या संगीत सुनें। एक लगातार पढ़ाई करने से दिमाग थक जाता है। साथ ही एक समय में एक विषय को ही पढ़ें। ऐसे आप कन्फ्यूज नहीं रहेंगे। परीक्षा से ठीक पहले रिवीजन के लिए अपने बनाए नोट्स का ही इस्तेमाल करें।
इन्हीं कुछ बातों को अपने डेली रूटीन में शामिल करके आप परीक्षा की तनावमुक्त तैयारी कर सकते हैं। NEET परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए आप आज से ही तैयारी शूरू कर दें। Safalta.com आपके लिए लेकर आया है एक स्पेशल कोर्स। इस कोर्स में आपको ऑनलाइन 600 घंटे से अधिक की लाइव क्लासेज मिलेंगी। साथ ही आपको यहां के बेस्ट अनुभवी टीचरों का साथ, स्टडी नोट्स, साप्ताहिक मॉक टेस्ट और वन टू वन डाउट क्लियर करने का मौका मिलेगा। किसी एक प्लेटफॉर्म पर इतनी सुविधाएं आपको कहीं नहीं मिलेंगी, इसलिए अब देर ना करें और जल्द से जल्द safalta.com पर जाकर इस मौके का फायदा उठाएं।
तोफिर देरकिस बातकी, इसकोर्स केबारे मेंअधिक जानकारीव अभीएडमिशन लेनेके लिए विजिट करें-
https://bit.ly/390Gsa4
इस कोर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए अभी भरें ये फॉर्म -
https://bit.ly/3kefY6S