फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crack NEET 2021: 720 में 600 से अधिक अंक लाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

विज्ञापन
NEET
विज्ञापन

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित होने वाले NEET की परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है। देश के टॉप मेडिकल कॉलेज में दाखिला पाने का सपना देखने वाले छात्र तैयार हो जाएं। NEET की परीक्षा देश के टॉप एंट्रेंस परीक्षाओं में से एक है। हर साल इसमें लाखों की संख्या में छात्र आवेदन करते हैं। लेकिन कुछ ही छात्र इसमें सफल हो पाते हैं। ज्यादातर छात्र कुछ अंकों के अंतर से परीक्षा में विफल हो जाते हैं।  

वहीं बहुत से छात्र इस परीक्षा को कठिन समझकर बीच में तैयारी छोड़ देते हैं। बता दें कि इस परीक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी सेक्शन से प्रश्न पूछे जाते हैं। हाई कॉम्पटीशन और विषयवार तैयारी के डर से परीक्षा छोड़ने वाले और पहली बार NEET की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए हम कुछ आसान टिप्स लेकर आए हैं। यदि आप अपने तैयारी के दौरान निम्नलिखित बातों का ध्यान रखते हैं तो आप परीक्षा में 720 में से 600 अंक से अधिक हासिल कर सकते हैं। 

  • स्टडी शेड्यूल बनाएं - NEET जैसी परीक्षा की तैयारी करने के लिए आपको शुरुआत से ही ध्यान देना होगा। आपको सबसे पहले एक प्रॉपर स्टडी शेड्यूल बनाना होगा। जिसमें एक रूटीन तैयार करना होगा। परीक्षा के सिलेबस को बेहतर तरीके से समझकर उसके अनुसार प्रत्येक विषय को कितना समय दिया जाए यह निर्धारित कर लें।  
  • बायोलॉजी सेक्शन पर विशेष ध्यान दें - बता दें कि NEET की परीक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी सेक्शन से प्रश्न पूछे जाते हैं। जिसमें फिजिक्स से 45, केमिस्ट्री से 45 और बायोलॉजी से 90 प्रश्न होते हैं। सभी प्रश्न 4-4 अंक के होते हैं इस तरह यह परीक्षा कुल 720 अंक का होता है। जिसमें 360 अंक बायोलॉजी सेक्शन से होते हैं। जिसमें से 60% प्रश्न बॉटनी व 40% प्रश्न जूलोजी से आते हैं। इसलिए आपको बायोलॉजी विषय पर ज्यादा फोकस करना चाहिए।  
  • तैयारी के लिए NCERT है महत्वपूर्ण - थ्योरी वाले विषयों के लिए NCERT सबसे महत्वपूर्ण है। बायोलाजी, इनऑर्गेनिक केमेस्ट्री मॉडर्न फीजिक्स आदि थ्योरी वाले विषयों की तैयारी के लिए NCERT को अच्छे से तैयार करना बेहद जरूरी है। थ्योरी के कुल प्रश्नों में से लगभग 95% प्रश्न NCERT से ही आते हैं।  
  • खुद से नोट्स बनाएं - परीक्षा की तैयारी करने का सबसे सही फॉर्मूला होता है खुद से नोट्स बनाना। जब आप पढ़कर अपने समझ से नोट्स बनाएंगे तो अपनी तैयारी और पक्की करते जाएंगे। इसके लिए आपको रोजाना की पढ़ी हुई चीजों को एक जगह पर लिखना होगा। ऐसा करने से परीक्षा के ठीक पहले आपके पास एक प्रॉपर नोट्स तैयार होंगे। 
  • रोजाना रिवीजन करें - जब आप रोजाना नोट्स बनाते हैं तो उसे रोजाना रिवीजन भी करें। इससे आप चीजें भूलेंगे नहीं। अगले दिन पढ़ाई शूरू करने से पहले एक दिन पहले पढ़ी हुई टॉपिक को एक बार फिर रिवीजन कर लें। इस तरीके से आप प्रॉपर तैयारी कर सकते हैं।  
  • पुराने पेपर से प्रैक्टिस करें - वो छात्र जो बीच में तैयारी ड्रॉप कर चुके हैं, उनके लिए विशेष सलाह है कि आप विगत कुछ वर्षों का पेपर इक्कट्ठा कर लें। पुराने पेपर को नियम से रोजाना सॉल्व करें। इससे आपको परीक्षा के सही पैटर्न पता हो जाएंगे। साथ ही आप प्रश्नों को बेहतर तरीके से समझ भी सकेंगे। ये तरीका आपको आपके स्पीड को बढ़ाने में भी मदद करता है। 
  • मॉक टेस्ट लें - तैयारी को और ज्यादा स्ट्रॉन्ग करने के लिए आप मॉडल पेपर के आधार पर पेपर तैयार करके खुद का मॉक टेस्ट लें। इसमें आप निर्धारित समय में पेपर सॉल्व करने की प्रैक्टिस करें।  

NEET की परीक्षा के लिए आपको नर्वस होने की जरूरत नहीं है। आपको बस ऊपर लिखे टिप्स को फॉलो करके तैयारी करनी है। मैं आश्वस्त करता हूं कि इन टिप्स की मदद से आप आसानी से 600 से अधिक अंक हासिल कर सकते हैं। 

तो फिर देर किस बात की, इस कोर्स के बारे में अधिक जानकारी व अभी एडमिशन लेने के लिए विजिट करें https://bit.ly/2UbOofN 

इस कोर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए अभी भरें ये फॉर्म - https://forms.gle/MMmvDXVhf71D2waT8

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें