फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crack CTET 2020: 15 दिन के फ्री फाउंडेशन कोर्स से करें CTET की तैयारी

विज्ञापन
CTET Exam Preparation
विज्ञापन

यदि आप CTET परीक्षा क्रैक करके प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक बनने का सपना देखते हैं तो आपके लिए एक सुनहरा मौका आया है। अमर उजाला का safalta.com आपके लिए लेकर आया है 15 दिन का फ्री फाउंडेशन कोर्स।  इस 15 दिन के फाउंडेशन कोर्स की मदद से आप आसानी से 150 में से 130 अंक हासिल कर सकते हैं। इसके साथ तैयारी के दौरान आपको नीचे लिखे 5 बातों का ख्याल रखना होगा। 

1. सिलेबस के आधार पर तैयारी करें 

विज्ञापन

CTET की बेहतर तैयारी के लिए सबसे पहले कोर्स के पूरे सिलेबस को अच्छे से समझें। जिसके आधार पर ही पढ़ाई का शेड्यूल बनाएं। एक प्रॉपर प्लानिंग के साथ पढ़ाई करने से आप पूरे सिलेबस को बेहतर तरीके से कवर कर सकेंगे। इसके अलावा आपको परीक्षा के सही पैटर्न को भी ध्यान में रखना होगा। 

बता दें कि CTET की परीक्षा में 2 पेपर होते हैं। पहला पेपर प्राथमिक विद्यालय यानी कक्षा 1-5 के लिए और दूसरा पेपर मध्यमिक विद्यालय यानी कक्षा 6-8 के लिए होता है। लेकिन दोनों पेपर में विषय लगभग एक जैसे ही होते हैं। दोनों पेपर में 150 प्रश्न पूछे जाते हैं जिसके लिए सिर्फ 150 मिनट यानी 2.5 घंटे का समय मिलता है। इसलिए किसी एक प्रश्न पर ज्यादा समय बर्बाद ना करें। हालांकि इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है इसलिए आप पूरे 150 प्रश्नों को अटेम्प्ट करें। 

2. ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिस करें 
CTET की परीक्षा में गणित, फिजिक्स और इंग्लिश जैसे विषय होते हैं, इन विषयों पर पक्की तैयारी के लिए जितना ज्यादा हो सके प्रैक्टिस करें, ताकि आपसे गलतियां कम हों। प्रैक्टिस के लिए पुराने प्रश्न पत्रों की मदद लें। पिछले 5-10 साल के पेपर को रोजाना सॉल्व करें। यह तरीका आपको स्पीड बढ़ाने, एग्जाम पैटर्न को सही से समझने और पेपर के सही लेवल को जानने में मदद करेगा। 

3. बाल विकास और शिक्षाशास्त्र सेक्शन पर ध्यान दें 

विज्ञापन

CTET के दोनों पेपर में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण विषय बाल विकास और शिक्षाशास्त्र है। इस विषय से 30 अंक के प्रश्न पूछे जाते हैं। जिसमें बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास और क्षमता का अध्ययन करना होता है। साथ ही आपको व्यवहार का ज्ञान और शिक्षा मनोविज्ञान पर भी विशेष ध्यान देना होगा।  

4. रिवीजन पर फोकस करें 
जब आप पढ़ाई करें या प्रैक्टिस करें तो उसका नोट्स जरूर बना लें। नोट्स बनाने से आपका लगातार रिवीजन होता रहेगा। रोजाना के पढ़ी चीजों को रिवीजन करने से आप परीक्षा से पहले कम दबाव महसूस करेंगे। साथ ही नोट्स बनाने से आप अपना खुद का एक प्रॉपर स्टडी मटेरियल भी तैयार कर सकेंगे। इसके अलावा आप रोजाना मॉक टेस्ट लें। पुराने पेपर के अनुसार पेपर तैयार करके उसे निर्धारित समय में सॉल्व करने का प्रयास करें। यह आपके स्पीड को बेहतर बनाने में भी काफी सहायक साबित होगा। 

5. सही गाइडेंस में करें तैयारी 
CTET परीक्षा में हर साल कॉम्पटीशन बहुत अधिक होती है। इसलिए आपको तैयारी के लिए बेस्ट गाइडेंस की जरूरत होती है। इन्हीं कॉम्पटीशन को ध्यान में रखते हुए Safalta.com लेकर आया है 45 दिन का CTET टारगेटेड कोर्स। इस कोर्स में आपको: 

  • 45 दिन में 120 घंटे से अधिक की लाइव क्लासेज मिलेंगी। 
  • ये क्लासेज आप अपने मोबाइल फोन या कंप्यूटर पर कर सकते हैं। 
  • यहां आपको रेकॉर्डेड क्लासेज भी मिलेंगी। 
  • इस कोर्स में आपको 60 से ज्यादा पीडीएफ स्टडी नोट्स दिए जाएंगे। 
  • साथ ही साप्ताहिक मॉक टेस्ट भी कराई जाएंगी। 
  • ये क्लासेज सप्ताह में 6 दिन होंगी। 
  • रोजाना 3 घंटे की क्लास होगी। 
  • यहां आप टीचरों से वन टू वन बात करके अपने डाउट्स क्लियर कर सकते हैं। 
  • Saflata.com पर आपको हर विषय के एक्सपर्ट और अनुभवी टीचरों का साथ मिलेगा। 

अगर आप भी CTET की तैयारी कर रहे हैं तो safalta.com लेकर आया है 15 दिनों का खास फ्री फाउंडेशन कोर्स। इस कोर्स में एक्सपर्ट फैकल्टी द्वारा आपकी तैयारी कराई जाएगी। इसके साथ ही आपको पीडीएफ नोट्स व डेली प्रैक्टिस प्रॉब्लम शीट भी दी जाएगी। यह कोर्स आपकी तैयारी को और भी पक्की करता है।

तो फिर देर किस बात की आज ही हमारे यूट्यूब चैनल https://bit.ly/32XI0xG पर फ्री फाउंडेशन कोर्स का लाभ उठा सकते हैं|  

विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन करने के लिए अभी भरें ये फॉर्म: https://forms.gle/wZRGAhb95oX1enBq8 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें