फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crack CTET 2020: ऐसे करें CDP सेक्शन की पक्की तैयारी

विज्ञापन
CDP की तैयारी - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

CTET परीक्षा के प्राथमिक और माध्यमिक दोनों पेपर में एक विषय है जो छात्रों को सबसे ज्यादा परेशान करता  है, वो है बाल विकास और शिक्षाशास्त्र (CDP) सेक्शन। CTET की तैयारी करने वाले ज्यादातर छात्रों को ये नहीं समझ आता कि इस विषय में क्या और कैसे पढ़ें। आज इस ब्लॉग में हम आपको CDP सेक्शन की पक्की तैयारी के लिए कुछ स्पेशल टिप्स देंगे। तैयारी के दौरान इन टिप्स को फॉलो करके आप इस सेक्शन में बेहतर स्कोर कर सकते हैं।

विज्ञापन


बता दें कि कोई भी शिक्षक भर्ती की परीक्षा में बाल विकास और शिक्षाशास्त्र विषय बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। CTET परीक्षा के दोनों पेपर में इस विषय से 30 अंकों के प्रश्न पूछे जाते हैं। इसलिए CDP सेक्शन पर आपको सबसे ज्यादा फोकस करना चाहिए।

बाल विकास के अवस्थाओं को समझें

बता दें कि यह विषय दो मुख्य शब्दों से मिलकर बना है। पहला बाल विकास और दूसरा शिक्षाशास्त्र। इस विषय की बेहतर तैयारी के लिए सबसे पहले आपको बाल विकास को अच्छे से समझना होगा। बता दें कि बाल विकास की तीन अवस्थाएं होती हैं- शैशवावस्था (जन्म से 2 वर्ष की आयु तक), बाल्यावस्था (3 वर्ष से 12 वर्ष की आयु तक) और किशोरावस्था (12 वर्ष से 18 वर्ष की आयु तक)। इन आयु के दौरान बच्चों की मनोस्थिति अलग-अलग होती है जिसको आपको समझना होगा।
विज्ञापन


छात्रों के मनोस्थिति को समझें

इस विषय के दूसरे खंड में शिक्षाशास्त्र की बात होती है। जिसमें यह देखा जाता है कि छात्र स्कूल में आने के बाद पढ़ाई कैसे करता है, अनुशासन में रहना सीख रहा है या नहीं और वो पढ़ाई को लेकर कितना गंभीर है। एक बेहतर टीचर बनने के लिए आपको इन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

बेसिक एजुकेशन पॉलिसी पर फोकस करें

इस विषय का सबसे महत्वपूर्ण टॉपिक है बेसिक एजुकेशन पॉलिसी। इस विषय में राज्य और केंद्र सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में बनाए गए नियमों को पढ़ना होता है। यह बेहद महत्त्वपूर्ण टॉपिक है इस टॉपिक से 7-10 प्रश्न पूछे जाते हैं।

एक्सपर्ट द्वारा बनाए स्टडी मटेरियल की मदद लें

इस विषय में आपको कभी कोई गलती नहीं करनी है। कई बार छात्र CDP के लिए कई सारी किताबों की मदद लेने लगते हैं। जिससे वो परीक्षा से ठीक पहले कन्फ्यूज रहते हैं। मैं यहां सलाह दूंगा कि आप Safalta.com के एक्सपर्ट टीचरों द्वारा बनाए गए प्रॉपर स्टडी मटेरियल का उपयोग करें। यह पूरे कोर्स को कवर करने में आपकी मदद करेगा।

रिवीजन करें

CTET की परीक्षा में इस विषय से 30 से ज्यादा प्रश्न पूछे जाते हैं। यह विषय थ्योरी बेस्ड होता है इसलिए इसमें आपको काफी ज्यादा रटने की भी जरूरत होती है। विषय पर बेहतर कमांड करने के लिए रोजाना रिवीजन करें। इसके लिए आपको दिन भर में 1-2 घंटे का समय देना होगा।

इसके साथ ही आप Safalta.com के 45 दिन के स्पेशल टारगेटेड कोर्स की मदद ले सकते हैं। बेहद कम फीस में आयोजित इस कोर्स में आपको बेस्ट अनुभवी टीचरों का साथ मिलेगा। 45 दिन के कोर्स में आपको 120 घंटे से अधिक की लाइव क्लासेज भी मिलेंगी। साथ ही मॉक टेस्ट, डाउट क्लियर करने के लिए स्पेशल सेशन और पीडीएफ स्टडी नोट्स जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। अगर आप भी CTET की तैयारी कर रहे हैं तो safalta.com लेकर आया है एक खास कोर्स। इस कोर्स में लाइव क्लासेज व मॉक टेस्ट होंगे। इसके साथ ही आपको पीडीएफ नोट्स व डेली प्रैक्टिस प्रॉब्लम सीट भी दी जाएगी। साथ ही आपकी क्लासेज अनुभवी फैकल्टी लेंगी जिन्होंने अभीतक ढेरों छात्रों को CTET परीक्षा में सफलता दिलाई है।  पेपर 1 की तैयारी के लिए फीस है 999 रु | पेपर 2 की तैयारी भी आप  999रु. में कर सकते हैं। साथ ही अगर आप दोनों पेपर की तैयारी करते हैं तो यह कोर्स मात्र 1499 रु में उपलब्ध है। तो फिर देर आज ही जुड़ें safalta.com के इस कोर्स से और हो जाइए तैयार।
विज्ञापन


इस कोर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए विजिट करें- https://bit.ly/2J3Ijj9
रजिस्ट्रेशन करने के लिए अभी भरें ये फॉर्म: https://forms.gle/U2jwv4hF5CvNnaPB6

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें