उस्मानिया विश्वविद्यालय उत्तर कुंजी
Osmania University CPGET 2020 Answer Key: उस्मानिया विश्वविद्यालय ने टीएस सीपीजीईटी (TS CPGET 2020) परीक्षा की उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र जारी किए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। उस्मानिया विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट tscpget.com है।
कॉमन पोस्टग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (CPGET) की उत्तर कुंजी पर अभ्यर्थी 17 दिसंबर शाम 4 बजे तक अपनी आपत्ति उठा सकते हैं। अभ्यर्थियों के पास उत्तर कुंजी पर आपत्ति उठाने के लिए अभी चार दिन बाकी हैं। अभ्यर्थी सीपीजीईटी ( CPGET 2020) उत्तर कुंजी को आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर के जरिए लॉग इन होकर डाउनलोड कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-ICAI CA January Exam 2021: यहां पढ़िए पूरा शेड्यूल, 21 जनवरी 2021 से होंगी परीक्षाएं
ऐसे डाउनलोड करें टीएस सीपीजीईटी( TS CPGET) उत्तर कुंजी 2020
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- टीएस सीपीजीईटी की आधिकारिक वेबसाइट tscpget.com है।
-यहां होम पेज पर ही आपको उत्तर कुंजी का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करते ही नया पेज खुल जाएगा।
- जहां लॉग इन करने के बाद आपकी उत्तर कुंजी खुल जाएगी।
- TS CPGET आंसर की पीडीएफ फॉर्मेट में खुलेगी।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-अन्ना विश्वविद्यालय के आखिरी साल के री-एग्जाम का रिजल्ट जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक
यह प्रवेश परीक्षा 2 से 14 दिसंबर 2020 तक आयोजित की गई थी। इससे पहले यह परीक्षा 31 अक्टूबर और 9 नवंबर के बीच आयोजित होनी थी, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद टीएस सीपीजीईटी पेपर 8 दिसंबर को निर्धारित किया गया था, लेकिन भारत बंद के कारण फिर से स्थगित कर दिया गया था।