फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा: कोरोना की वजह से ऑनलाइन होंगी 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं 

Sat, 10 Apr 2021 01:51 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

गोवा में बढ़ते कोरोना वायरस (COVID-19) के मामलों के मद्देनजर सूबे के शिक्षा विभाग ने उच्चतर माध्यमिक स्कूलों और जूनियर कॉलेजों के नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा की परीक्षा को ऑनलाइन मोड में आयोजित कराने के निर्देश दिये हैं। छात्र घर से ही नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को ऑनलाइन दे सकेंगे। विभाग ने पहले घोषणा की थी कि पहली से लेकर 8वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। पहली कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक के छात्र कोरोना के इस दौर में घर से ही ऑनलाइन परीक्षा में उपस्थित हो सकते हैं। अब नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को भी ऑनलाइन कर दिया गया है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-महाराष्ट्र: कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच क्या स्थगित होंगी 10वीं-12वीं परीक्षाएं? शिक्षा मंत्री ने कही ये बात 
विज्ञापन



शिक्षा विभाग ने इसे लेकर नोटिस भी जारी किया है। शिक्षा निदेशक डीआर भगत ने नोटिस में नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा की परीक्षाएं ऑनलाइन आयोजित कराने के लिए कहा है। सूबे के सभी उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों को नोटिस जारी किया गया है। ऐसे स्कूलों को नोटिस जारी किया गया है, जो कि इस सप्ताह से छात्रों के लिए ऑफलाइन परीक्षा आयोजित करने के लिए तैयार हैं। बता दें कि गोवा में लगातार कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें