फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE : विदेशों में लंबित दसवीं-बारहवीं की परीक्षाएं नहीं कराएगा बोर्ड, पढ़िए सीबीएसई का ये जरूरी नोटिस

Wed, 01 Apr 2020 09:29 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड देश के बाहर संबद्ध स्कूलों में दसवीं और बारहवीं कक्षा की लंबित परीक्षाओं का आयोजन नहीं कराएगा। सीबीएसई ने बुधवार को यह बास साफ कर दी है। देश के बाहर 25 देशों में सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध स्कूलों का संचालन होता है। सीबीएसई का कहना है कि कोरोना वायरस की वजह से देश की मौजूदा हालत को देखते हुए विदेशों में सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूलों में दसवीं और बारहवीं की लंबित परीक्षाओं को आयोजन नहीं कराया जाएगा, क्योंकि विदेश से कॉपियों को मूल्यांकन के लिए लाने में दिक्कत हो रही है। ऐसे में इन परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला लिया गया है। सीबीएसई का कहना है कि बोर्ड अभी इस स्थिति में नहीं है कि देश के बाहर संबद्ध स्कूलों में 10वीं और 12वीं की लंबित परीक्षाओं का आयोजन करा सकें।

विज्ञापन

आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थी बिना परीक्षा के होंगे पास

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें