लॉकडाउन में विद्यार्थियों की पढ़ाई का नुकसान न हो इसलिए अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई ) ने 41 फ्री डिजिटल संसाधनों की सूची जारी की है। एआईसीटीई ने विद्यार्थियों के लिए इस सूची को अपने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है। यह सूची इसलिए जारी की गई है कि लॉकडाउन के दौरान विद्यार्थी पढ़ाई कर सकें और इन नि:शुल्क डिजिटल संसाधनों को एक्सेस कर समय का सदुपयोग कर सकें।
विज्ञापन
एआईसीटीई के इस फ्री डिजिटल संसाधनों की सूची में ऐसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म हैं जहां विद्यार्थी फ्री में पढ़ाई कर सकते हैं। इस सूची में कई विदेशी संस्थानों की वेबसाइट भी शामिल हैं।