दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल ने सोमवार को दिल्ली सरकार द्वारा संचालित विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से लंबित परीक्षाओं और ऑनलाइन शिक्षा की तैयारी की समीक्षा को लेकर बातचीत की। उन्होंने कुलपतियों से छात्रों, फैकल्टी और अन्य कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शैक्षिक गतिविधियों की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए कहा। इस बात की जानकारी उप राज्यपाल के कार्यालय द्वारा जारी बयान में दी गई है।