डिजाइनिंग में बुनियादी तौर पर ऐसे ही युवाओं को कॅरियर बनाने के बारे में सोचना चाहिए, जिनकी फाइन आर्ट्स, पेंटिंग आदि में दिलचस्पी होने के साथ-साथ क्रिएटिव सोच भी हो।
कुछ नया करने की इच्छा ही इस क्षेत्र में पहचान बना पाने में मददगार सिद्ध हो सकती है। लगभग हर तरह की फील्ड में डिजाइनर की जरूरत पड़ती है और कमोबेश सभी तरह के डिजाइनिंग कोर्स भी देश में विभिन्न सरकारी और प्राइवेट संस्थानों द्वारा संचालित किए जाते हैं। इनमें फैशन, जूलरी, फुटवियर, टेक्सटाइल, फर्नीचर, ऑटोमोबाइल, प्रोडक्ट, इंटीरियर डिजाइनिंग इत्यादि का जिक्र किया जा सकता है।
फार्मेसी कोर्स और संबंधित नौकरी देने वाले संस्थानों के बारे में जानकारी दें?
श्रद्धा रावत
फार्मेसी के तहत डीफार्मा, बीफार्मा, एमफार्मा, एमबीए (फार्मास्युटिकल मैनेजमेंट) आदि पाठ्यक्रमों के नाम खासतौर पर लिए जा सकते हैं। ट्रेनिंग के बाद सरकारी और निजी क्षेत्र के अस्पतालों, फार्मास्युटिकल कंपनियों, फार्मेसी रिटेल चेन, केपीओ, रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन, टीचिंग आदि क्षेत्रों में संभावनाएं तलाशी जा सकती हैं।