उत्तर - मैथ्स एक ऐसा विषय है, जिसमें शत-प्रतिशत मार्क्स लाना कोई मुश्किल काम नहीं है। इसके लिए जरूरी है कि मैथ्स में रट्टा नहीं लगाएं। स्टेप के अनुसार फार्मूलों को लगाना सीखें। मैथ्स के फंडामेंटल कांसेप्ट्स के बारे में बिलकुल स्पष्टता हो और एनसीईआरटी की टेक्स्ट बुक्स को ही आधार बनाएं। एग्जाम में उत्तर पुस्तिका की एक ओर हाशिया छोड़कर मैथ्स के समस्त रफ वर्क करें, ताकि एग्जामिनर को पता चल सके कि आपने सही तरह से उत्तर हासिल किया है। गणित का चाहे कोई भी रूप हो, नियमित अभ्यास से ही बेहतर अंक प्राप्त होते हैं।
कैरियर सलाह