फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown: सरकार ने कहा, नहीं होने देंगे पढ़ाई का नुकसान

Tue, 28 Apr 2020 03:08 AM IST
संजीव कुमार झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मानव संसाधन एवं विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक (निशंक) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

सरकार ने कहा है कि लॉकडाउन के कारण स्कूल, कॉलेज बंद होने की वजह से छात्रों की पढ़ाई का नुकसान नहीं होने देगी। मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने सोमवार को 20 हजार से अधिक छात्रों और अभिभावकों के साथ ट्विटर पर संवाद किया।

विज्ञापन


निशंक ने अभिभावकों को भरोसा दिलाया कि पूरी दुनिया एक वायरस से लड़ रही है। हालांकि हम छात्रों की पढ़ाई का नुकसान नहीं होने देंगे। लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन और बाद में कक्षाओं में पाठ्यक्रम पूरा करवाया जाएगा। चर्चा शुरू होने से पहले ही अभिभावकों ने मंत्री के सामने फीस को लेकर अपनी परेशानी रखी। अगले हफ्ते निशंक सिर्फ छात्रों से संवाद करेंगे। इसमें जेईई मेन, नीट और बोर्ड परीक्षा आदि को लेकर उनकी दिक्कतों का समाधान किया जाएगा।

ट्विटर पर एक बजे शुरू हुए संवाद के जरिए निशंक ने मंत्रालय द्वारा ऑनलाइन पढ़ाई की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश के करीब 33 करोड़ छात्र कभी भी और कहीं से भी इन ऑनलाइन कक्षाओं से जुड़ सकते हैं। अभिभावकों के लिए यह समय मुश्किल भरा है, क्योंकि उन्हें अपने बच्चों की पढ़ाई और भविष्य की चिंता है।

  • छात्रों की भविष्य की सुरक्षा का भरोसा दिया
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन शिक्षा नीति को सुदृढ़ बनाने के लिए भारत पढ़े ऑनलाइन अभियान की शुरुआत की गई है। इसमें दस हजार से अधिक सुझाव मिले हैं। जल्द ही इस पर दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। पटना के एक अभिभावक द्वारा एनसीईआरटी पुस्तकों की उपलब्धता के सवाल पर मंत्री ने कहा कि एनसीईआरटी ने लगभग सभी राज्यों में पुस्तकें भेज दी हैं। छात्रों को जल्द ये पुस्तकें उपलब्ध हो जाएंगी। हालात ठीक होते ही सीबीएसई बोर्ड के बचे छात्रों की परीक्षा आयोजित करेगा।
  • 12करोड़ छात्रों ने ई-पाठ्य सामग्री का उपयोग किया
दीक्षा प्लेटफार्म पर 80 हजार से अधिक पाठ्य सामग्री है। लॉकडाउन में करीब 12 करोड़ छात्रों ने इसका इस्तेमाल किया। शिक्षा का नुकसान कम करने के लिए एनसीईआरटी ने वैकल्पिक एकेडमिक कैलेंडर बनाया है। वहीं, सीबीएसई के स्कूलों के लिए भी नया शैक्षणिक कैलेंडर बनेगा।

सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की बची हुई परीक्षाएं आयोजित कराने के सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री पोखरियाल ने कहा कि हालात सामान्य होने पर मुख्य विषयों के 29 पेपर्स की परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें