AIIMS PG July 2020: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने कोरोना वायरस के मद्देनजर एम्स पीजी जुलाई 2020 अंतिम पंजीकरण तिथियों को स्थगित कर दिया है। इन तिथियों को भारत में कोरोना वायरस की वजह से बनी स्थितियों और लॉकडाउन बढ़ने की वजह से स्थगित किया गया है। इस संबंध में एम्स ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया है। हालांकि अभी एम्स ने पीजी कोर्स में अंतिम पंजीकरण की आगामी तिथियों की घोषणा नहीं की है और जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर इस संबंध में सूचना जारी होगी।
आपको बता दें कि एम्स पीजी 2020 के लिए अंतिम पंजीकरण 19 मार्च से 4 अप्रैल के बीच होना था। लेकिन लॉकडाउन की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया था। अब फिर से पंजीकरण की अंतिम तिथियों को स्थगित कर दिया गया है। यह तीसरा बार है जब एम्स पीजी कोर्स में पंजीकरण के लिए अंतिम तिथियों को संशोधित किया गया है।