जम्मू में नौवीं कक्षा तक के सभी विद्यार्थी बिना परीक्षा के ही पास होंगे। दसवीं और बारहवीं कक्षा को छोड़कर ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को भी बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में पदोन्नत किया जाएगा। जम्मू क्षेत्र में बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने यह घोषणा की है। जम्मू में पढ़ने वाले नौवीं तक के सभी विद्यार्थी और ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा लिए ही अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा। आपको बता दें कि लॉकडाउन की वजह से जम्मू क्षेत्र में विद्यार्थियों के वार्षिक परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था। ग्यारहवीं कक्षा जिन छात्रों के कुछ परीक्षाएं बची हैं उनको भी अब बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में पदोन्नत किया जाएगा।
स्कूल शिक्षा विभाग के उप सचिव सचिन जम्वाल का कहना है कि जम्मू क्षेत्र के कक्षा पहली से लेकर नौवीं तक के सभी विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में पदोन्नत किया जाएगा। आपको बता दें कि इस वक्त देश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए 21 दिनों का लॉकडाउन चल रहा है। इस लॉकडाउन की वजह से सभी राज्यों में स्कूल और कॉलेजों के साथ ही उच्च शिक्षण संस्थान भी बंद हैं।