फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: राजस्थान में स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटर 30 मार्च तक हुए बंद

Sun, 15 Mar 2020 02:22 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभी स्कूलों के साथ कॉलेज, कोचिंग सेंटर, जिम, सिनेमाघर एवं रंगमंच आदि को बंद कर दिया है। बता दें ये 30 मार्च तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


यानी 30 मार्च तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम सभी को रद्द कर दिया गया है। बता दें ये फैसला शुक्रवार रात हुई बैठक में कोरोना वायरस की स्थिति की समीक्षा के दौरान लिया गया। मुख्यमंत्री ने सभी से कहा, उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। सीएम ने बोर्ड परीक्षा के लिए भी अहम जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि स्कूल और कॉलेजों में चल रही बोर्ड परीक्षाएं ऐसै ही चलती रहेंगी। साथ ही, मेडिकल तथा नर्सिंग कॉलेज में कार्य संचालन भी जैसा चल रहा था वैसे ही चलेगा।

परिवार और स्वास्थ्य कल्याण मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना वायरस मामलों की संख्या 107 हो गई है। यह डेटा 15 मार्च को दोपहर 12 बजे तक का है। इसमें 17 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड, रायपुर ने देश भर में होने वाली सीजी टीईटी की परीक्षा तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण रद्द हो गई हैं। 
साथ ही दिल्ली यूनिवर्सिटी और आईआईटी दिल्ली के बाद अब जेएनयू विश्वविद्यालय ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए कक्षाओं को रोकने का फैसला लिया है। साथ ही सभी परीक्षाएं भी स्थगित कर दी हैं। इसके लिए जेएनयू प्रशासन ने शुक्रवार को एक नोटिस जारी किया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- NEET UG 2020: एनटीए ने सुधार के लिए फिर से सक्रिय किया लिंक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें