दिल्ली यूनिवर्सिटी और आईआईटी दिल्ली ने कोरोना वायरस के चलते सभी कक्षाओं और परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। अब खबर सामने आई है कि जेएनयू यानी जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी भी इस राह पर अग्रसर है। विश्वविद्यालय ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए कक्षाओं को रोकने का फैसला लिया है। साथ ही सभी परीक्षाएं भी स्थगित करने जा रही है। इसके लिए जेएनयू प्रशासन ने शुक्रवार को एक नोटिस जारी किया। नोटिस के मुताबित, 31 मार्च दिन मंगलवार तक विश्वविद्यालय में सभी परीक्षाओं और कक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें- DU में दिखा कोरोना वायरस का असर, इस तिथि तक कक्षाएं भी रद्द
- नोटिस में जेएनयू ने बताया है कि उन्होंने क्लास प्रेजेंटेशन, वर्कशॉप, कॉन्फ्रेंस के साथ सेमिनार जैसे- बड़े बड़े कार्यक्रमों को भी रद्द करने का फैसला लिया है।
- इसके अलावा जेएनयू में रहने वाले छात्रों को कोरोना वायरस से बचाव संबंधी सभी सावधानियां बरतने की सलाह भी दी गई है।
- इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU- Delhi University) ने स्नातकों और परास्नातकों की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। बता दें, विश्वविद्यालय ने भी यूजी और पीजी की इंटरनल परीक्षा 31 मार्च तक टाल दी हैं।
- इसके अलावा यूनिवर्सिटी ने वर्कशाप, सम्मेलनों सहित सभी कार्यक्रमों को भी रद्द कर दिया है।
- अभी नया शेड्यूल जारी नहीं हुआ है, 31 मार्च के बाद स्थिति के अनुसार तय होगा कि परीक्षा कब आयोजित की जा सकती है।
- कोरोना वायरस को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल ने एहतियात बरने को कहा है। बता दें कि दिल्ली के सभी सिनेमा हॉल भी 31 मार्च तक के लिए बंद रहेंगे।
- सीएम केजरीवाल ने यह भी जानकारी दी कि शैक्षिक संस्थानों भी 31 मार्च तक बंद रहेंगे।
ये भी पढ़ें- कोरोना वायरस की वजह से टली दिल्ली उच्च न्यायिक सेवा मेन की परीक्षा