फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा बोर्ड में 10वीं कक्षा के अंग्रेजी की परीक्षा में भ्रष्टाचार से जुड़ा सवाल पूछने पर विवाद

Tue, 26 May 2020 06:01 AM IST
संजीव कुमार झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, पणजी
विज्ञापन
goa board(logo) - फोटो : gbshse.gov.in
विज्ञापन

गोवा बोर्ड की 10वीं कक्षा की अंग्रेजी की परीक्षा में पूछे गए एक प्रश्न से विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, इस प्रश्न में राज्य में नौकरियों में भर्ती में भ्रष्टाचार की बात की गई है और इस सवाल पर राजनीति गर्मा गई है। सत्तारूढ़ भाजपा ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है, जबकि विपक्षी कांग्रेस ने कहा कि यह सवाल राज्य सरकार की वास्तविकता को दर्शाता है।

विज्ञापन


पिछले सप्ताह आयोजित अंग्रेजी परीक्षा में पूछे गए एक प्रश्न में दो व्यक्तियों के बीच के वार्तालाप का जिक्र है, इसमें एक ने कहा कि यहां नौकरियां कम होने के कारण उसे पुर्तगाल में नौकरी करने का विकल्प चुनना होगा क्योंकि यहां किसी को नौकरी पाने के लिए पहुंच और धन की आवश्यकता है। वहीं, गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी स्कूल एजुकेशन के अध्यक्ष रामकृष्ण सामंत ने सोमवार को कहा कि इस मामले की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें