फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

COMEDK UGET 2025 Counselling: सीओएमईडीके यूजीईटी राउंड-1 पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 30 जून तक करें आवेदन

Tue, 24 Jun 2025 02:34 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

COMEDK UGET 2025: कॉमेडके यूजीईटी 2025 काउंसलिंग राउंड 1 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि अब 30 जून तक बढ़ा दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। दस्तावेज सत्यापन की अंतिम तिथि 12 जुलाई है।
विज्ञापन
COMEDK UGET 2025 Counselling - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

COMEDK UGET 2025 Counselling: कर्नाटक के मेडिकल, इंजीनियरिंग और डेंटल कॉलेजों के कंसोर्टियम (COMEDK) ने यूजीईटी 2025 काउंसलिंग राउंड-1 के पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब योग्य उम्मीदवार 30 जून 2025 सुबह 11 बजे तक काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन


जो उम्मीदवार सीओएमईडीके यूजीईटी 2025 परीक्षा में सफल हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट comedk.org पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। साथ ही इस दौरान आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना भी अनिवार्य है।

सीओएमईडीके की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, दस्तावेज सत्यापन की अंतिम तिथि 12 जुलाई 2025 तय की गई है। इसके बाद सीट आवंटन प्रक्रिया शुरू होगी। राउंड 1 सीट आवंटन का परिणाम उम्मीदवार की मेरिट, भरे गए विकल्पों और सीट उपलब्धता के आधार पर जारी किया जाएगा।

आवश्यक दस्तावेजों की सूची

राउंड 1 काउंसलिंग के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे:
  • मूल पहचान पत्र 
  • कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
  • कक्षा 12वीं या 2nd PUC का एडमिट कार्ड
  • सीओएमईडीके यूजीईटी 2025 का हॉल टिकट
  • जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC), यदि लागू हो
  • OCI/PIO दस्तावेज, यदि लागू हो
  • VTU पात्रता प्रमाणपत्र

1.13 लाख से ज्यादा उम्मीदवार परीक्षा में हुए शामिल

इस साल कर्नाटक इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 1,31,937 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 1,13,111 उम्मीदवार परीक्षा में बैठे। इसमें कर्नाटक से 37,715 और अन्य राज्यों से 75,396 उम्मीदवार शामिल हैं। ऑपरेशन सिंदूर के कारण, कंसोर्टियम ने अधिकांश राज्यों के लिए 10 मई को परीक्षा आयोजित की और 25 मई को 24 केंद्रों के लिए जहां परीक्षा पुनर्निर्धारित की गई थी। अंतिम उत्तर कुंजी 4 जून को प्रकाशित की गई थी। उम्मीदवारों द्वारा लगभग 69 आपत्तियां उठाई गईं।

COMEDK UGET 2025: रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन करने हेतु नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
  • COMEDK की आधिकारिक वेबसाइट comedk.org पर जाएं।
  • लॉगिन क्रेडेंशियल्स डालें और काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन का विकल्प चुनें।
  • विवरण जांचें और रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • अंत में “Submit” बटन पर क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें