कर्नाटक मेडिकल इंजीनियरिंग और डेंटल कॉलेजों के कंसोर्टियम ने सीओएमईडीके यूजीईटी 2021 परीक्षा को स्थगित कर दिया है। सीओएमईडीके यूजीईटी परीक्षा का आयोजन 20 जून का होना था। लेकिन अब इस परीक्षा को अगले तारीख तक के लिए टाल दिया गया है। कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए यह परीक्षा स्थगित की है। परीक्षा स्थगित करने के साथ ही इस परीक्षा के लिए आवेदन की समय सीमा को भी आगे बढ़ा दिया है।
इसे भी पढ़ें-ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट: 20 जून को होने वाली लॉ प्रवेश परीक्षा स्थगित
अब अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए 15 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। यह परीक्षा रविवार 20 जून का आयोजित होने वाली थी। लेकिन अब परीक्षा को अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया है। हालांकि, अभी परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा नहीं की गई है। बता दें कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से ज्यादातर परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। बोर्ड परीक्षाओं के साथ ही कॉलेज और यूनिवर्सिटी एवं प्रतियोगिता परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया है।
इसे भी पढ़ें-केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड: 10वीं के रिजल्ट को लेकर FAQ जारी
इस परीक्षा का प्रश्न पत्र केवल अंग्रेजी में उपलब्ध होगा। यह परीक्षा तीन घंटे की होगी जिसमें 180 अंकों के कुल 180 प्रश्न होंगे। पेपर को तीन खंडों में विभाजित किया जाएगा- भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित। प्रत्येक खंड में 60 प्रश्न होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा, और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।