यह भी ध्यान दिया जाना चाहिए कि स्कोर कार्ड सुबह 11 बजे बाद वेबसाइट से डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध हैं। कॉमडेक यूजीईटी प्रवेश परीक्षा 28 मई, 2023 को हुई थी। कॉमडेक अंडर ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट की प्रारंभिक उत्तर कुंजी 30 मई, 2023 को जारी की गई थी। कॉमडेक यूजीईटी प्रवेश परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी छह जून, 2023 को जारी की गई थी।