COMEDK UGET Result 2020: कंसोर्टियम ऑफ मेडिकल, इंजीनियरिंग एंड डेंटल कॉलेज ऑफ कर्नाटक (सीओएमडीके) ने अंडर ग्रेजुएट प्रवेश परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। जिन विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, वो comedk.org पर जाकर नतीजे देख सकते हैं और अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
आपको बता दें कि यह परीक्षा 19 अगस्त को आयोजित की गई थी। परीक्षा में 43,249 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। इस परीक्षा के तहत कर्नाटक के 190 प्राइवेट कॉलेजों में 20,000 इंजीनियरिंग सीटों को भरने के लिए यह परीक्षा हुई थी। परीक्षा के लिए पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तय की गई थी। जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक की थी।
इससे पहले परीक्षा की आंसर-की जारी की गईं थी। उम्मीदवार 23 अगस्त से 26 अगस्त तक आंसर की पर आपत्ति दर्ज करा सकते थे। फाइनल आंसर की 31 अगस्त को जारी की गई थी। अब इस परीक्षा के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।
चरण – 2 COMEDK UGET Result 2020 के लिंक पर क्लिक करें।
चरण – 3 मांगी गई सारी जानकारी दर्ज करें।
चरण – 4 उसके बाद परिणाम आपके सामने स्क्रीन पर होगा।
चरण – 5 भविष्य के लिए परिणाम की हार्ड कॉपी अपने पास संभालकर रखें।