कर्नाटक प्रोफेशनल कॉलेजों फाउंडेशन 27 जून को COMEDK परीक्षा 2020 का आयोजित करेगा। लेकिन इस बीच इस परीक्षा के लिए ऑफलाइन परीक्षा केंद्र में उपस्थित होने वाले छात्र स्वास्थ्य जोखिम को लेकर चिंता व्यक्त कर रहे हैं। प्रबंधन भी विद्यार्थियों के इस मुद्दे पर विचार कर रहा है और ऐसे में कुछ दिनों के लिए इस परीक्षा को स्थगित किया जा सकता है।
COMED-K के कार्यकारी सचिव डॉ एस कुमार ने एक अंग्रेजी वेबसाइट से बातचीत करते हुए कहा कि कोरोना महामारी की वजह से सामने आई अप्रत्याशित स्थिति नई है। हम उन राज्यों में छात्रों की कठिनाइयों पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं, जहां विद्यार्थी अपने परीक्षा केंद्रों की यात्रा भी नहीं कर सकते हैं। ऐसे में सभी के लिए लाभ पहुंचाने वाला निर्णय जल्द ही लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों में सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का पालन करते हुए परीक्षा कराई जाएगी इसके लिए 50 प्रतिशत केंद्रों की क्षमता का उपयोग किया जाएगा। हम इस परीक्षा का आयोजित कराने के लिए 282 शहरों में 418 केंद्रों पर काम कर रहे हैं।
परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। उन्होंने कहा कि इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 20 जूनको जारी किया जाएगा। इससे पहले COMED-K 2020 परीक्षा 10 मई को आयोजित की जानी थी, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया था।