सीट कैंसिलेशन और रिपोर्टिंग की जानकारी
जो छात्र अपनी आवंटित सीट रद्द करना चाहते हैं, वे 28 जुलाई से 4 अगस्त 2025 तक कैंसिलेशन कर सकते हैं। केवल "Accept & Freeze" विकल्प चुनने वाले अभ्यर्थी को ही 1 अगस्त तक अपने कॉलेज में व्यक्तिगत रूप से रिपोर्ट करना आवश्यक है। यह अनिवार्य है कि छात्र समय पर कॉलेज में पहुंचे।
COMEDK राउंड 1 सीट आवंटन सूची में क्या मिलेगा?
सीट आवंटन सूची में कॉलेज का कोड, संस्थान का नाम, कोर्स कोड, कोर्स का नाम, कुल खाली सीटें, सामान्य श्रेणी की खाली सीटें और KKR (कर्नाटक) सीटें शामिल होती हैं।
आवश्यक दस्तावेजों की सूची
काउंसलिंग के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज अपलोड करने होंगे:
- मूल पहचान पत्र
- कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
- कक्षा 12वीं या 2nd PUC का एडमिट कार्ड
- सीओएमईडीके यूजीईटी 2025 का हॉल टिकट
- जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC), यदि लागू हो
- OCI/PIO दस्तावेज, यदि लागू हो
- VTU पात्रता प्रमाणपत्र
1.13 लाख से ज्यादा उम्मीदवार परीक्षा में हुए शामिल
इस साल कर्नाटक इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 1,31,937 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 1,13,111 उम्मीदवार परीक्षा में बैठे। इसमें कर्नाटक से 37,715 और अन्य राज्यों से 75,396 उम्मीदवार शामिल हैं। ऑपरेशन सिंदूर के कारण, कंसोर्टियम ने अधिकांश राज्यों के लिए 10 मई को परीक्षा आयोजित की और 25 मई को 24 केंद्रों के लिए जहां परीक्षा पुनर्निर्धारित की गई थी। अंतिम उत्तर कुंजी 4 जून को प्रकाशित की गई थी। उम्मीदवारों द्वारा लगभग 69 आपत्तियां उठाई गईं।
COMEDK राउंड 1 सीट आवंटन रिजल्ट कैसे देखें?
आधिकारिक वेबसाइट comedk.org पर जाएं।
अपने पंजीकृत लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करें।
“Decision Making” टैब पर क्लिक करें।
“Allotment Details” सेक्शन तक स्क्रॉल करें।
आवंटित कॉलेज और कोर्स की जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी।