NATA 2023 रिस्पॉन्स शीट भी जल्द ही उपलब्ध होगी। अभ्यर्थी उत्तर पुस्तिका के माध्यम से प्रश्न पत्र के प्रति अपनी व्यक्तिगत प्रतिक्रियाओं की जांच कर सकेंगे। हालांकि, NATA रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करने के लिए 3,000 रुपये का शुल्क देना होगा। शेड्यूल के अनुसार,17 जुलाई को नाटा (NATA 2023 ) के तीसरे टेस्ट का परिणाम जारी किया जाएगा।
सामान्य काउंसलिंग नहीं होगी आयोजित
बता दें कि काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर ने 09 जुलाई, 2023 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट के रूप में NATA 2023 के तीसरे चरण की परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा उम्मीदवारों की योग्यता का आंकलन करेगी और बीआर्क प्रवेश के लिए योग्य लोगों का चयन करेगी। ध्यान रहे कि कोई सामान्य काउंसलिंग आयोजित नहीं की जाएगी और योग्य उम्मीदवारों को अपने पसंदीदा संस्थानों में आवेदन करना होगा।