आवेदन की अंतिम तिथि 17 नवंबर
सीमैट 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 नवंबर 2025 तक चलेगी। वहीं, शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 18 नवंबर 2025 तय की गई है।
किसी भी प्रकार की जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए उम्मीदवार NTA हेल्प डेस्क नंबर 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या cmat@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए nta.ac.in और cmat.nta.nic.in वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें।