सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें?
सीमैट 2026 की सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। सिटी स्लिप में उम्मीदवार को किस शहर में परीक्षा केंद्र आवंटित किया गया है, इसकी जानकारी दी गई होगी। हालांकि, परीक्षा केंद्र का पूरा पता बाद में जारी होने वाले एडमिट कार्ड में उपलब्ध कराया जाएगा।
परीक्षा तिथि और शिफ्ट डिटेल्स
एनटीए द्वारा सीमैट 2026 परीक्षा 25 जनवरी को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में होगी और एक ही शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक कराई जाएगी। फिलहाल एडमिट कार्ड जारी नहीं किए गए हैं, जिन्हें परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।
CMAT 2026: अपने स्क्राइब का विवरण कैसे जमा करें
जो उम्मीदवार सीएमएटी 2026 में अपने स्वयं के स्क्राइब की सुविधा लेना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके स्क्राइब डिटेल्स सबमिट कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'Register Scribe Details' बटन पर क्लिक करें।
- यह विकल्प केवल उन्हीं उम्मीदवारों को दिखाई देगा जिन्होंने आवेदन के दौरान Own Scribe का विकल्प चुना है।
- स्क्राइब से संबंधित आवश्यक जानकारी भरें और सबमिट करें।
- विवरण सबमिट करने के बाद यह 'View Application Form' लिंक में दिखाई देगा।
यदि किसी उम्मीदवार को सिटी स्लिप डाउनलोड करने या स्क्राइब डिटेल्स जमा करने में किसी प्रकार की समस्या आती है, तो वे एनटीए हेल्प डेस्क नंबर 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या cmat@nta.ac.in