फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CMAT 2025: कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी, 25 जनवरी को होगी परीक्षा; ऐसे करें डाउनलोड

Tue, 21 Jan 2025 09:07 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CMAT 2025 Admit Card: कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 25 जनवरी को दो शिफ्ट में किया जाएगा।
विज्ञापन
कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CMAT 2025 Admit Card OUT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT 2025) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/CMAT पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन


उम्मीदवार ध्यान दें कि उन्हें अपना हॉल टिकट चेक या डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। 

25 जनवरी को होगी परीक्षा

कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट 25 जनवरी को दो शिफ्ट में- सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी।
 

CMAT Exam Pattern: परीक्षा पैटर्न

सीमैट 2025 परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे, जो पांच मुख्य सेक्शन्स में बांटे जाएंगे: क्वांटिटेटिव टेक्निक एंड डेटा इंटरप्रिटेशन, लॉजिकल रीजनिंग, लैंग्वेज कॉम्प्रिहेंशन, जनरल अवेयरनेस और इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप। परीक्षा का कुल समय 3 घंटे होगा, जिसमें उम्मीदवारों को इन पांचों सेक्शन्स में से हर एक का उत्तर देना होगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 4 अंक दिए जाएंगे, जबकि गलत उत्तर के लिए निगेटिव मार्किंग के तहत 1 अंक काटे जाएंगे। इस प्रकार, यह परीक्षा कुल 400 अंकों की होगी।

CMAT Exam 2025: क्यों होता है कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट?

 कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT) का उद्देश्य मुख्य रूप से भारत में एमबीए और अन्य मैनेजमेंट कोर्सेस में प्रवेश दिलाना है। इस परीक्षा का आयोजन भारत के 1000 से ज्यादा बिजनेस स्कूलों द्वारा किया जाता है। सीमैट परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को देशभर के प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी और संस्थानों में एडमिशन का अवसर मिलता है, जिससे उन्हें बेहतर करियर की दिशा मिलती है। 

सीमैट परीक्षा को पास करने के बाद, उम्मीदवारों को विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में एमबीए जैसे कोर्सेस में प्रवेश पाने का मौका मिलता है। परीक्षा के पैटर्न और मार्किंग स्कीम को समझकर उम्मीदवार अपनी तैयारी को और बेहतर बना सकते हैं।

विज्ञापन

CMAT 2025 Admit Card: कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/CMAT पर जाना होगा।
  • फिर होम पेज पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • एडमिट कार्ड उम्मीदवार की स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • देखने के बाद डाउनलोड करें।
  • उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें