CMAT 2021:नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT 2021) के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए CMAT 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी 22 जनवरी 2021 तक या उससे पहले आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 23 जनवरी 2021 रखी गई है। अभ्यर्थी इस बात का विशेष ख्याल रखें कि 22 जनवरी 2021 से पहले-पहले इस परीक्षा के लिए हर हाल में आवेदन कर लें। इसके बाद आवेदन की प्रक्रिया बंद हो जाएगी। NTA 22 से 27 फरवरी 2021 तक कंप्यूटर आधारित CMAT 2021 परीक्षा आयोजित करेगा। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
पहली पाली का आयोजन 9 से 12 बजे तक होगा और दूसरी पाली का आयोजन 3 से 6 बजे तक होगा। कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT) देश में मैनेजमेंट प्रोगाम में दाखिले के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है।