CMAT 2021: कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आगे बढ़ गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CMAT 2021 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख अब 30 जनवरी कर दी है। इससे पहले तक कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 22 जनवरी रखी गई थी, लेकिन अब इसे आगे बढ़ाते हुए 30 जनवरी कर दिया गया है।