फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट: आज जारी हो सकता है प्रवेश पत्र, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

Wed, 24 Mar 2021 11:30 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतिकात्मक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT) 2021 का प्रवेश पत्र आज जारी हो सकता है। सीएमएटी एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर आज यानी कि 24 मार्च को जारी होने की उम्मीद है। ऑफिशियल वेबसाइट cmat.nta.nic.in है। CMAT परीक्षा इस साल 31 मार्च को आयोजित होनी है। इस परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा किया जा रहा है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-World TB Day 2021 : भारत का संकल्प 2025 तक टीबी के पूर्ण खात्मे का, जानलेवा है क्षयरोग पढ़िए..
विज्ञापन



आपको बता दें कि कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT) प्रबंधन कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। जिसकी अवधि तीन घंटे की होती है। सीएमएटी 2021 परीक्षा में परीक्षण मात्रात्मक तकनीक, तार्किक तर्क, भाषा समझ और सामान्य जागरूकता से सवाल पूछे जाते हैं। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-नीट: मद्रास हाईकोर्ट ने एनटीए को दिया तमिलनाडु में और केंद्र बनाने का निर्देश, ताकि राज्य में ही परीक्षा दे


ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे CMAT 2021 प्रवेश पत्र
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट www.cmat.nta.nic.in है।
-यहां आपको होम पेज पर ही एनटीए-सीएमएटी एडमिट कार्ड का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा जहां आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
-इसके बाद आपका प्रवेश पत्र खुल जाएगा।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
-ध्यान रहे कि कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट का प्रवेश पत्र जारी होने के बाद ही डाउनलोड होगा।


सीएमएटी 2021 हॉल टिकट में परीक्षा स्थल, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा समय, परीक्षा दिशानिर्देश आदि जैसे विवरण दर्ज होंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें