इतने अंक वाले होंगे पास?
सीएमए इंटर और फाइनल परीक्षा में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक विषय में कम से कम 40% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। इसके साथ ही सभी विषयों को मिलाकर कुल मिलाकर 50% अंक हासिल करना भी जरूरी है। जो अभ्यर्थी इन दोनों शर्तों को पूरा करते हैं, उन्हें परीक्षा में उत्तीर्ण घोषित किया जाता है।
आईसीएमएआई द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, जून 2025 सत्र में सीएमए इंटर और फाइनल परीक्षा का पास प्रतिशत अलग-अलग ग्रुप के अनुसार भिन्न रहा। कुछ उम्मीदवारों ने केवल एक ग्रुप में सफलता प्राप्त की, जबकि कई अभ्यर्थी दोनों ग्रुप एक साथ पास करने में सफल रहे।
ICMAI CMA Result 2025: ऐसे चेक करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना CMA दिसंबर 2025 रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले ICMAI की आधिकारिक वेबसाइट eicmai.in पर जाएं।
- होमपेज पर CMA रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अपने एडमिट कार्ड में दिया गया पहचान क्रमांक (Identification Number) निर्धारित स्थान पर दर्ज करें।
- अब “View Result” या संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- आपका दिसंबर 2025 का CMA परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।