जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल हुए हैं, वे अब CMA इंटरमीडिएट कोर्स में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें ICMAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा
वहीं, जो अभ्यर्थी इस बार उत्तीर्ण नहीं हो सके हैं, उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है। ऐसे उम्मीदवार अगले सत्र में CMA फाउंडेशन परीक्षा दोबारा दे सकते हैं। छात्र अपना स्कोरकार्ड सुरक्षित रखें, क्योंकि आगे के रजिस्ट्रेशन और प्रक्रिया में इसकी जरूरत पड़ेगी।
ऐसे देखें अपना रिजल्ट
- सबसे पहले ICMAI की आधिकारिक वेबसाइट icmai.in पर जाएं
- होमपेज पर दिए गए “CMA Foundation Result December 2025” लिंक पर क्लिक करें
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर दर्ज करें
- सबमिट करते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा
- भविष्य के लिए PDF डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।