सीट कन्फर्मेशन के लिए 30 मई तक करें फीस जमा
काउंसिल की ओर से स्पष्ट किया गया है कि सीट अलॉटमेंट प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को 30 मई 2025 तक कन्फर्मेशन फीस का भुगतान करना होगा। समय पर फीस न भरने की स्थिति में सीट अलॉटमेंट रद्द हो सकता है।
प्रेफरेंस लिस्ट के अनुसार मिला अलॉटमेंट
काउंसिल द्वारा पहले ही स्पष्ट किया जा चुका है कि उम्मीदवारों को केवल उन्हीं NLUs में सीट अलॉट की जाएगी, जिन्हें उन्होंने अपनी प्रेफरेंस लिस्ट में शामिल किया है।
"यदि किसी उम्मीदवार ने केवल 15 प्रेफरेंस दिए हैं, तो उसे सिर्फ उन्हीं 15 NLUs में सीट अलॉट की जाएगी, भले ही अन्य NLUs में सीटें खाली हों और वह मेरिट के अनुसार योग्य हो," – काउंसलिंग नोटिस में कहा गया है।
CLAT Counselling 2025 Shedule: काउंसलिंग का कार्यक्रम
| घटनाक्रम |
तिथि / समय सीमा |
| प्रथम आवंटन सूची का प्रकाशन |
26 मई, सुबह 10 बजे |
| प्रथम आवंटन सूची के लिए फ्रीज/फ्लोट विकल्प और शुल्क भुगतान |
26 से 30 मई, दोपहर 1 बजे तक |
| द्वितीय आवंटन सूची का प्रकाशन |
4 जून, सुबह 10 बजे तक |
| द्वितीय सूची के लिए फ्रीज/फ्लोट विकल्प और पुष्टि शुल्क भुगतान |
4 से 9 जून, दोपहर 1 बजे तक |
| प्रथम एवं द्वितीय राउंड में फ्रीज विकल्प चुनने वालों के लिए शुल्क भुगतान |
14 जून, शाम 5 बजे तक |
| तृतीय और अंतिम आवंटन सूची का प्रकाशन |
20 जून, सुबह 10 बजे |
| फाइनल राउंड के लिए पुष्टि शुल्क भुगतान |
20 जून से 23 जून, दोपहर 1 बजे तक |