बेहतर करियर के लिए अक्सर युवा इंजीनियरिंग अथवा मेडिकल जैसे क्षेत्रों का चयन करते हैं। लेकिन इसके अलावा भी ढेरों ऐसे करियर विकल्प हैं जिनमें आप बेहतर करियर बना सकते हैं। इन्हीं में से एक है लॉ। लॉ वर्तमान समय के सबसे बेहतरीन करियर विकल्पों में से एक है। अक्सर युवा लॉ को सिर्फ वकालत से जोड़ कर देखते हैं, लेकिन वास्तवकिता इससे एकदम विपरीत है। इसके बाद आप सिर्फ वकील नहीं बल्कि ढेरों अन्य करियर विकल्प जैसे लीगल एडवाइजर, सॉलिसिटर जनरल, जज आदि भी बन सकते हैं। बस जरूरत है एक अच्छे संस्थान से पढ़ाई करने की।
देश में एक अच्छे संस्थान से लॉ की पढ़ाई करने के लिए क्लैट परीक्षा क्रैक करना बेहद महत्वपूर्ण है। जिसका आयोजन कंसोर्टियम ऑफ द नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज द्वारा प्रत्येक वर्ष किया जाता है। इसके तहत देश के शीर्ष 22 बेहतरीन शिक्षण संस्थानों में प्रवेश मिलता है। अगर आप भी लॉ के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं तो यह परीक्षा आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है।
महत्वपूर्ण संभावित तिथियां
आवेदन शुरू करने की तिथि- 1 जनवरी 2021
आवेदन की अंतिम तिथि- 31 मार्च 2021
परीक्षा की तिथि- 13 जून 2021
परीक्षा का पैटर्न
क्लैट की परीक्षा में 150 प्रश्न पूछे जाते हैं, जिन्हें हल करने के लिए 2 घंटे का समय प्रदान किया जाता है। इसमें इंग्लिश लैंग्वेज, लीगल रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस, लॉजिकल रीजनिंग व क्वांटिटेटिव ऐप्टीट्यूड विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं। यह कुल 150 अंक की परीक्षा होती है जिसमें गलत उत्तर पर निगेटिव मार्किंग भी होती है।
परीक्षा के लिए एक-एक अंक है महत्वपूर्ण
क्लैट की परीक्षा में प्रतियोगिता काफी ज्यादा होती है। आप इसी बात से इसका अंदाजा लगा सकते हैं कि क्लैट के द्वारा स्नातक कोर्स में दाखिले के लिए लगभग 2000 सीटें है, जिसके लिए साल 2020 में 73000 से ज्यादा छात्रों ने आवेदन किया था। ऐसे में इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए एक-एक अंक काफी महत्वपूर्ण होता है।
फ्री मॉक टेस्ट से जानें कैसी है आपकी तैयारी
अपनी तैयारी को और भी सुदृढ़ करने के लिए सबसे जरूरी हैं मॉक टेस्ट। इनके द्वारा आपको वास्तविक परीक्षा का अनुभव प्राप्त होता है, जिससे आप परीक्षा देते समय दबाव महसूस नहीं करते। इसके अलावा परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण टॉपिक के बारे में भी आपको जानकारी मिलती है। ऐसे में अगर आप भी क्लैट की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए safalta.com लेकर आया है 4 फ्री मॉक टेस्ट। इन फ्री मॉक टेस्ट के द्वारा आप निःशुल्क अपनी तैयारी को और भी मजबूत कर सकते हैं।
कब हैं ये मॉक टेस्ट
ये मॉक टेस्ट safalta.com की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं, जिनमें आप 17 फरवरी तक हिस्सा ले सकते हैं। अगर आप भी अपनी क्लैट की तैयारी को जांचना चाहते हैं तो आज ही लें ऑल इंडिया फ्री मॉक टेस्ट में हिस्सा और करें खुद को क्लैट के लिए तैयार। इस मॉक टेस्ट में हिस्सा लेने के लिए विजिट करें- http://bit.ly/safalta-clat-mock-test
या अभी भरें ये फॉर्म-
http://bit.ly/form-clat