फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CLAT Notification 2026: क्लैट परीक्षा का कार्यक्रम घोषित, 1 अगस्त से शुरु होंगे पंजीकरण; एग्जाम सात दिसंबर को

Mon, 21 Jul 2025 10:41 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CLAT 2026: क्लैट 2026 की परीक्षा 7 दिसंबर 2025 को दोपहर 2 से 4 बजे तक आयोजित होगी। पंजीकरण 1 अगस्त से शुरू होंगे और अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2025 है।
विज्ञापन
CLAT 2026 Registration - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CLAT 2026 Registration: कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2026 की परीक्षा तिथि घोषित कर दी गई है। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLU) कंसोर्टियम की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, क्लैट 2026 की परीक्षा 7 दिसंबर 2025 (रविवार) को दोपहर 2 से 4 बजे तक आयोजित की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 1 अगस्त 2025 से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर सकेंगे। आवेदन भरने की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर 2025 रखी गई है।

विज्ञापन


क्लैट के जरिए देश की 24 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) में 5-वर्षीय इंटीग्रेटेड LLB और 1-वर्षीय LLM कोर्स में एडमिशन मिलेगा।

विज्ञापन

CLAT 2026 Exam: पात्रता मानदंड

  • 5 वर्षीय एलएलबी पाठ्यक्रम के लिए: उम्मीदवारों को अपनी योग्यता परीक्षा (10+2 ) में निम्नलिखित न्यूनतम प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे-
    सामान्य, ओबीसी, विकलांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूडी), अनिवासी भारतीय (एनआरआई), भारतीय मूल के व्यक्ति (पीआईओ) या विदेशी नागरिक (ओसीआई) श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए 45 प्रतिशत या इसके समकक्ष ग्रेड।
    अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए चालीस प्रतिशत या समकक्ष ग्रेड।
  • एलएलएम पाठ्यक्रम के लिए: उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 50% अंकों के साथ विधि स्नातक (एलएलबी) की डिग्री या समकक्ष परीक्षा होनी चाहिए या सामान्य, ओबीसी, पीडब्ल्यूडी, एनआरआई, पीआईओ, या ओसीआई श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए इसके समकक्ष ग्रेड आवश्यक है। एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 45% अंक या इसके समकक्ष ग्रेड आवश्यक है।

CLAT 2026 Exam: आवेदन शुल्क 

क्लैट परीक्षा के लिए पंजीकरण करने के लिए सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी के छात्रों को 4,000 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा , जबकि एससी, एसटी और बीपीएल श्रेणियों के छात्रों को 3,500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।

CLAT 2026 Exam: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं ।
  • उसके बाद होमपेज पर ' रजिस्टर ' लिंक पर जाएँ।
  • आवश्यक विवरण भरें और परीक्षा के लिए पंजीकरण करें।
  • आवश्यक विवरण दर्ज करें और दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद ' सबमिट ' पर क्लिक करें।
  • अपने भविष्य के संदर्भ के लिए पेज को डाउनलोड करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें