कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2021 प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख आज यानी कि 15 मई को है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक क्लैट परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन कर लें, क्योंकि इसके बाद उनको यह मौका नहीं मिलेगा। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in के जरिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इससे पहले इस प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल थी, जिसे आगे बढ़ाकर 15 मई कर दिया गया था।