फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CLAT 2020 : क्लैट परीक्षा हुई स्थगित, अब 28 सितंबर को होगा आयोजन

Fri, 28 Aug 2020 08:07 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

CLAT 2020 : कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT 2020)  की तारीख फिर से टाल दी गई है। परीक्षा अब 28 सितंबर को होगी। इससे पहले परीक्षा 7 सितंबर को आयोजित होने वाली थी। स्नातकोत्तर और स्नातक दोनों पाठ्यक्रमों के लिए परीक्षा स्थगित कर दी गई है। यह 28 सितंबर को दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


कोरोना महामारी को देखते हुए क्लैट परीक्षा को पहले भी स्थगित किया जा चुका है। CLAT के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंंगे। उम्मीदवार क्लैट की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

क्लैट परीक्षा में उम्मीदवारों को दो घंटे का समय मिलता है जिसमें उम्मीदवारों को 150 प्रश्न हल करने होते हैं। कम से कम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वालों को परीक्षा में उत्तीर्ण माना जाता है और स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्र माना जाता है।
विज्ञापन


कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जिसके जरिए देश भर के 22 राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों में स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) लॉ पाठ्यक्रम में प्रवेश मिलता है।

ये भी पढे़ें : यूजीसी परीक्षा गाइडलाइन 2020: सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राज्य बिना परीक्षा के छात्रों को नहीं कर सकते पास, समयसीमा में किया जा सकता हैं बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें