फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CLAT 2020: जानिए कब है क्लैट की परीक्षा और इसके जरिए किन पाठ्यक्रमों में दाखिले ले सकते हैं विद्यार्थी?

Wed, 01 Jul 2020 11:41 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
क्लैट 2020
विज्ञापन

CLAT Exam 2020: कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) परीक्षा का शेड्यूल जारी हो गया है। यह परीक्षा 22 अगस्त को आयोजित होगी। क्लैट की परीक्षा ऑनलाइन होगी। इस परीक्षा के लिए आवेदन की तारीख भी आगे बढ़ चुकी है। अब विद्यार्थी CLAT परीक्षा के लिए 10 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। इतना ही नहीं, जिन विद्यार्थियों को यह परीक्षा नहीं देनी है या जो इसमें उपस्थित नहीं रहना चाहते, वो दस जुलाई तक अपना आवेदन वापस भी ले सकते हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि पहले क्लैट की परीक्षा 10 मई को आयोजित होनी थी। इसके बाद इस परीक्षा को 24 मई तक आगे बढ़ाया गया। लेकिन कोरोना वायरस की वजह से यह परीक्षा स्थगित हो गई और इसे 21 जून के लिए प्रस्तावित किया गया है। आखिर में अब इस परीक्षा को 22 अगस्त को आयोजित कराने का फैसला लिया गया है। कॉमल लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT 2020) के जरिए ही अभ्यर्थी लॉ विश्वविद्यालयों में स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिला पाते हैं।

CLAT 2020 परीक्षा का पैटर्न
क्लैट (CLAT 2020) परीक्षा ऑब्जेक्टिव होती है। इस परीक्षा में दसवीं और बारहवीं कक्षा के सिलेबस से सवाल पूछे जाते हैं। यह परीक्षा 150 नंबर की होती है और इसके लिए अभ्यर्थियों को दो घंटे का वक्त दिया जाता है। क्लैट के जरिए अभ्यर्थी एलएलबी और एलएलएम कोर्स में दाखिला पाते हैं।  यूजी कोर्स के लिए क्लैट परीक्षा में कुल 150 प्रश्न आते हैं जो कि एक नंबर के होते हैं।
विज्ञापन


खास बात है कि बाकी की प्रवेश परीक्षाओं की ही तरह इस परीक्षा में भी नगेटिव मार्किंग होती है। क्लैट अंडर ग्रेजुएट एलएलबी कोर्स के लिए परीक्षा दे रहे अभ्यर्थी अगर किसी सवाल का गलत जवाब देते हैं, तो उनके 0.25 अंक कटते हैं। स्नातकोत्तर (यूजी) कोर्स के पेपर में 100 सवाल एक नंबर के लिए पूछे जाते हैं। जबकि दो सवाल पच्चीस मार्क्स के लिए पूछे जाएंगे। पीजी प्रोग्राम्स के पेपर में हर गलत जवाब के लिए नेगेटिव मार्किंग होती है। एक गलत जवाब देने पर अभ्यर्थी के 0.25 नंबर कटते हैं।
विज्ञापन


CLAT 2020 के जरिए इन कोर्सेस में दाखिला ले सकते हैं अभ्यर्थी
-बीए एलएलबी (बेचुलर ऑफ आर्ट्स एलएलब)
-बीएससी एलएलबी (बेचुलर ऑफ साइंस एलएलबी)
-बीकॉम एलएलबी (बेचुलर ऑफ कॉमर्स एलएलबी)
-बीबीए एलएलबी (बेचुलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन एलएलबी)
-बीएसडब्ल्यू एलएलबी (बेचुलर ऑफ सोशल वर्क एलएलबी)
-एलएलम (मास्टर ऑफ लॉ)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें