फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CLAT 2020: परीक्षा की नई तिथियां जारी, यहां से लें पूरी जानकारी

Tue, 11 Aug 2020 09:41 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
क्लैट 2020 - फोटो : self
विज्ञापन
हाल ही में क्लैट परीक्षाओं को कोविड-19 के कारण उत्पन्न हुई परिस्थिति को देखते हुए स्थगित कर दिया। बता दें कि सोमवार को एक बैठक आयोजित करने के बाद नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज के कंसोर्टियम के जनरल बॉडी ने UG और PG उम्मीदवारों के लिए कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2020 को फिर से आयोजित करने का फैसला किया है। इसके लिए नई तिथियां भी जारी हो गई है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, यूजी और पीजी दोनों उम्मीदवारों के लिए क्लैट परीक्षा 7 सितंबर 2020 को दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। ध्यान दें कि परीक्षा से दो सप्ताह पहले एडमिट कार्ड वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
विज्ञापन


प्रारंभ में, CLAT 2020 परीक्षा 10 मई, 2020 को आयोजित होने वाली थी, जिसे बाद में 24 मई, 2020 तक के लिए कोरोनावायरस महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया था। उसके बाद परीक्षा में 21 जून तक की देरी हुई और फिर 22 अगस्त, 2020 को आयोजित होने के लिए पुनर्निर्धारित किया गया था। अब फिर से तिथियों को जारी किया गया है।

परीक्षा के बारे में-
क्लैट (CLAT 2020) परीक्षा ऑब्जेक्टिव होती है। यह परीक्षा 150 नंबर की होती है और इसके लिए अभ्यर्थियों को दो घंटे का वक्त दिया जाता है। परीक्षा केंद्र-आधारित ऑनलाइन परीक्षा के माध्यम से आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में दसवीं और बारहवीं कक्षा के सिलेबस से सवाल पूछे जाते हैं। क्लैट के जरिए अभ्यर्थी एलएलबी और एलएलएम कोर्स में दाखिला पाते हैं। यूजी कोर्स के लिए क्लैट परीक्षा में कुल 150 प्रश्न आते हैं जो कि एक नंबर के होते हैं।
विज्ञापन


इस परीक्षा में भी नगेटिव मार्किंग होती है। गलत जवाब देने पर उनके 0.25 अंक कटते हैं। स्नातकोत्तर (यूजी) कोर्स के पेपर में 100 सवाल एक नंबर के लिए पूछे जाते हैं। जबकि दो सवाल पच्चीस मार्क्स के लिए पूछे जाएंगे। पीजी प्रोग्राम्स के पेपर में हर गलत जवाब के लिए नेगेटिव मार्किंग होती है। एक गलत जवाब देने पर अभ्यर्थी के 0.25 नंबर कटते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें