Student Suicide: ठाणे में पढ़ाई के दबाव से जूझ रही छठी कक्षा की एक छात्रा ने कम अंकों के कारण तनाव में आकर 19वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिवार गहरे सदमे में है।
Student Suicide: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कक्षा 6 में पढ़ने वाली एक छात्रा ने अपने खराब शैक्षणिक प्रदर्शन और कम अंकों से परेशान होकर 19वीं मंजिल पर स्थित अपने घर से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी शुक्रवार को दी।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कक्षा 6 में पढ़ने वाली एक छात्रा ने अपने खराब शैक्षणिक प्रदर्शन और कम अंकों से परेशान होकर 19वीं मंजिल पर स्थित अपने घर से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी शुक्रवार को दी।
पुलिस ने बताया कि लड़की 14 साल की है। यह घटना गुरुवार को कल्याण पश्चिम इलाके में हुई।
छात्रा अपनी मां, दादी और बहन के साथ रहती थी। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस रिपोर्ट से पता चलता है कि नियमित पढ़ाई के बावजूद अपने अंक न सुधार पाने के कारण वह काफी तनाव में थी।